विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर 10 माह बाद चार पर केस दर्ज

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:22 PM (GMT+05:30)

इंदौर में एक नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. इंदौर में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया।

  2. अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, फिर इंटरनेट पर वायरल।

  3. घटना दस माह पुरानी, चार आरोपितों पर पॉक्सो एक्ट में केस।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर के शिप्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार घटना करीब दस महीने पुरानी है। आरोपित युवकों ने पहले किशोरी के साथ जबरदस्ती की, फिर उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

हाल ही में वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बाद किशोरी ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान पर ले जाकर दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोरी ने शिकायत में बताया कि पिछले साल 20 दिसंबर को चार युवक उसे एक आरोपित के पिता की दुकान पर ले गए थे। आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और घटना का वीडियो भी बना लिया गया।

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद वीडियो के जरिए उसे डराया-धमकाया गया। आरोपित वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। मामला उस समय सामने आया, जब कथित आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता

वीडियो प्रसारित होने के बाद किशोरी ने अपने परिजनों को जानकारी दी और उनके साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें- ड्राइवर को झपकी आई और मच गई तबाही: धार में पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत; चार घायल

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह मुकाती के अनुसार, शनिवार को वरुण, ध्रुव, वीरेंद्र और धीरज के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।