विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: 13 साल के बेटे को फोन चलाते देख आगबबूला हुई मां, दरांती से हमला किया

By Agency Edited By: Abhinav Atrey
Published: Tue, 27 Aug 2024 02:52 PM (GMT+05:30)

पुलिस के मुताबिक 8वीं में पढ़ने वाले नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसकी मां ने रविवार को घर में ...और पढ़ें

मां ने बेटे से पूछा कि उसने फोन को हाथ क्यों लगाया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मां ने बेटे से पूछा कि उसने फोन को हाथ क्यों लगाया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. मां ने मुझ पर दरांती से हमला किया- बेटा
  2. नाबालिग युवक के बाएं हाथ में चोट लगी
  3. दादा-दादी के साथ रह रहा है नाबालिग

पीटीआई, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने 13 साल के बेटे पर दरांती से सिर्फ इसलिए हमला कर दिया क्योंकि वह घर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था।

नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मां ने मुझ पर दरांती से हमला किया- बेटा

पुलिस ने बताया कि 8वीं में पढ़ने वाले नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसकी मां ने रविवार को घर में उस पर दरांती से हमला किया। दरअसल, नाबालिग अपनी मां के मोबाइल फोन पर स्कूल से आया हुआ मैसेज देख रहा था। तभी उसकी मां ने उसे फोन देखते हुए देख लिया और फिर पीटना शुरू कर दिया। मां ने बेटे से पूछा कि उसने फोन को हाथ क्यों लगाया।

नाबालिग युवक के बाएं हाथ में चोट लगी

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मां ने पास में पड़ी दरांती उठाई और बेटे पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि खुद को बचाने की कोशिश करते समय नाबालिग युवक के बाएं हाथ में चोट लग गई। बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है।

दादा-दादी के साथ रह रहा है नाबालिग

सिमरोल पुलिस थाना प्रभारी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए कहा, "लड़का फिलहाल पारिवारिक विवाद के कारण अपने दादा-दादी के साथ रह रहा है। हम घटना की जांच कर रहे हैं और आरोपी महिला को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।"

उन्होंने कहा कि महिला से पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 'भारत की खाता है और बाहर की बजाता, ये नहीं चलेगा', जन्माष्टमी पर CM मोहन का भाषण; बोले- राम-कृष्ण की जय कहना होगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।