महू में आवारा श्वान का आतंक : रास्ते में लोगों पर किया हमला, घर के बाहर बैठे लोगों को भी काटा, 5 जख्मी
महू तहसील के केवटी गांव में एक आक्रामक आवारा श्वान ने आतंक मचाया। श्वान ने रास्ते में और घर के बाहर बैठे पांच ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया। घायलों ...और पढ़ें

आवारा श्वान ने घर के बाहर बैठे ग्रामीणों पर किया हमला (वीडियो ग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। महू तहसील के किशनगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम केवटी में एक आक्रामक आवारा श्वान ने शुक्रवार को जमकर आतंक मचा दिया। अचानक हुए इस हमले में पांच ग्रामीण घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।
रास्ते भर लोगों को काटते हुए पहुंचा गांव
ग्रामीणों के मुताबिक, यह श्वान महू से केवटी तक कई लोगों को काटता हुआ गांव पहुंचा था। गांव में घुसते ही उसने घर के बाहर बैठे लोगों को निशाना बनाया और एक के बाद एक हमले कर दिए।
CCTV में दिखा खौफनाक मंजर
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि श्वान ने अचानक बैठे ग्रामीणों पर झपट्टा मारा और एक युवक की गर्दन पकड़ ली। इसके बाद उसने दूसरे युवक के पैर पर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों पर भी वह लगातार हमला करता रहा। ग्रामीणों ने उसे खदेड़ने और पीटने की कोशिश की, लेकिन श्वान का आक्रामक व्यवहार नहीं थमा।
5 घायल, अस्पताल में भर्ती
हमले में फारूक, अरमान, शाकिर और मालिक पटेल सहित कुल पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए मध्य भारत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में छात्र ने की खुदकुशी, वीडियो कॉल पर परिवार से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम
ग्रामीणों में भय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद से पूरे गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक आवारा श्वानों पर जल्द नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।