कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की लव मैरिज से परिवार स्तब्ध, पिता बोले- 'जादू-टोने का असर'
खरगोन की मोनालिसा भोंसले ने केरल में फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली। प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा के इस कदम से परिवार स्तब्ध है। पिता न ...और पढ़ें

मोनालिसा ने प्रेमी फरमान खान से केरल में रचाई शादी। (सौजन्य- सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली और प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आई युवती मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने प्रेमी फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली। इस घटनाक्रम से उसका परिवार स्तब्ध है। पिता इसे किसी ऊपरी प्रभाव या जादू-टोने का असर बता रहे हैं, जबकि परिजनों का कहना है कि अब जो उसके भाग्य में होगा, वही होगा।
मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले के मुताबिक 2 मार्च को केरल से कुछ लोग आए थे, जिन्होंने उनकी बेटी को फिल्म में काम दिलाने और एक्टिंग सिखाने का भरोसा दिया। इसी भरोसे के साथ वे अपनी बेटी के साथ केरल पहुंचे, लेकिन वहां मोनालिसा ने उन्हीं में से एक युवक फरमान खान से मंदिर में विवाह कर लिया। पिता ने इसका विरोध करते हुए उसे घर लौटने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।
पुलिस से भी की शिकायत
परिजनों के अनुसार वे संपन्नूर पुलिस स्टेशन भी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पुलिस ने बताया कि मोनालिसा 18 वर्ष की हो चुकी है, इसलिए वह बालिग होने के नाते अपनी इच्छा से विवाह करने के लिए स्वतंत्र है।
बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
मोनालिसा के चाचा विजय सिंह भोंसले का कहना है कि उनकी भतीजी हाल ही में 18 वर्ष की हुई है और केरल के लोग उसे एक्टिंग के नाम पर अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि परिवार ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, इसलिए उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हुआ।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कुंभ की वायरल मोनालिसा ने केरल में मुस्लिम प्रेमी से की शादी
फिल्म और ट्रेनिंग को लेकर भी चर्चा
बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर साइन की थी। इसके लिए मिली राशि का बड़ा हिस्सा उसके सफर, रहने और एक्टिंग ट्रेनिंग में खर्च हो गया।
उधर उज्जैन के महेंद्र लोधी, जो मोनालिसा को पढ़ाई और एक्टिंग का प्रशिक्षण दे रहे थे, ने बताया कि परिवार के कहने पर उन्होंने उससे बात की थी। मोनालिसा का कहना था कि परिवार उसकी शादी कहीं और करना चाहता था, जबकि वह पहले से ही किसी और को पसंद करती थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।
महेंद्र लोधी के अनुसार मोनालिसा उज्जैन में किराए के मकान में रहकर प्रशिक्षण ले रही थी और उसने तेलुगू फिल्म लाइफ भी साइन की थी, जिसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही थी।
फिलहाल इस शादी के बाद परिवार मायूस है, जबकि मोनालिसा के भविष्य और करियर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।