विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर में सरसंघचालक मोहन भागवत ने आचार्य सुनील सागर के किए दर्शन, पाद प्रक्षालन कर लिया आशीर्वाद

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:26 PM (IST)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने इंदौर में आचार्य सुनील सागर गुरुदेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया ...और पढ़ें

आचार्य सुनील सागर गुरुदेव का पाद प्रक्षालन करते संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत।

आचार्य सुनील सागर गुरुदेव का पाद प्रक्षालन करते संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत।

HighLights

  1. संघ प्रमुख ने आचार्य सुनील सागर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

  2. धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति पर गहन चर्चा की गई।

  3. आचार्य सुनील सागर को 'भारत गौरव' सम्मान से नवाजा गया।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को इंदौर के केसरबाग रोड स्थित नेमी नगर जैन कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने आचार्य सुनील सागर गुरुदेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और श्रद्धापूर्वक पाद प्रक्षालन किया। इस दौरान धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्र जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

शाम करीब 6:30 बजे हुए इस विशेष आगमन के दौरान आचार्यश्री के सान्निध्य में आत्मकल्याण, नैतिकता, संस्कार और समाज को सद्मार्ग पर आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। संवाद में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक जीवन में नैतिक मूल्यों की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

ब्राह्मी लिपि कैलेंडर और पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम में डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में ब्राह्मी लिपि कैलेंडर और 'रत्नद्वीप घोघा' पुस्तक का विमोचन किया गया। इसके साथ ही आचार्य सुनील सागर गुरुदेव के आगामी 50वें अवतरण दिवस महोत्सव के आधिकारिक लोगो का भी लोकार्पण हुआ। आयोजन में ज्ञान, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े इन प्रकाशनों को महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

MB meet guru 85965

आचार्य सुनील सागर को ‘भारत गौरव’ सम्मान

समारोह का प्रमुख आकर्षण आचार्य सुनील सागर गुरुदेव को ‘भारत गौरव’ उपाधि से अलंकृत किया जाना रहा। आयोजकों के अनुसार, यह सम्मान उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व, तप-साधना, धर्म प्रभावना और समाज को दिए जा रहे मार्गदर्शन के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें- RSS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: मार्च से MP में तीन प्रांतों की जगह लेंगे सात संभाग

इस अवसर पर चातुर्मास समिति के प्रमुख संयोजक इंद्रकुमार सेठी, अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, मंत्री गिरीश पाटोदी, संदीप गंगवाल, मोहित जैन, सुनील जैन और उषा जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।