Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Killed Raja Raghuvanshi: 'राजा को मैंने ही मरवाया', वीडियो कॉल पर प्रेमी को देखकर टूट गई सोनम

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 10:32 PM (IST)

    Sonam Killed Raja Raghuvanshi इंदौर में दो राज्यों को हैरान करने वाले राजा हत्याकांड का रहस्य खुल गया है। शिलांग पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम को गाजीपुर ...और पढ़ें

    सोनम ने राजा की हत्या में शामिल होना स्वीकार लिया।(फाइल फोटो)
    सोनम ने राजा की हत्या में शामिल होना स्वीकार लिया।(फाइल फोटो)

    जेएनएन, इंदौर। दो राज्यों को हैरान करने वाली घटना से रहस्यम ढंग से पर्दा हटा है। शिलांग पुलिस ने आरोपितों के घरों तक पहुंच गई और किसी को भनक तक नहीं लगने दी। आरोपितों से थाने और कार्यालय में नहीं बल्कि डीसीपी के बंगले में पूछताछ हुई। इसी बीच सोनम (Sonam Killed Raja Raghuvanshi)  गाजीपुर के ढाबे पर पहुंच गई। जैसे ही उसका राज से वीडियो काल पर सामना करवाया राजा की हत्या कबूल कर ली।

    राजा की हत्या की सुईं सोनम की ओर घुमने के बाद ईस्ट खासी हिल्स(शिलांग) पुलिस रविवार रात इंदौर पहुंच चुकी थी। हाईप्रोफाइल केस पर खुद मेघालय की डीजीपी आई नोंग्रांग नजर रखें थी। वह मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा को जानकारी दे चुकी थी।

    पुलिस हिरासत में राज और विशाल 

    रविवार रात करीब डेढ़ बजे राज कुशवाह को लक्ष्मणपुरा(नंदबाग) और विशाल उर्फ विक्की ठाकुर(नंदबाग) को हिरासत में लेते ही पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को जानकारी दी और दोनों को अपराध शाखा के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के बंगले में रखा गया।

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(कानून)अमितसिंह देर रात बाइक से डीसीपी के बंगले पहुंचे और आरोपितों से पूछताछ की।राज ने सोनम से प्रेम प्रसंग की बात तो स्वीकारी मगर राजा की हत्या में हाथ होने से साफ इनकार कर दिया।अफसरों ने सख्ती की और दोनों के अलग अलग कथन लिए गए।

    खबरें और भी

    फोन पर सोनम ने कबूल किया अपना गुनाह 

    इसी बीच नंदगंज(गाजीपुर)पुलिस ने फोन कर बताया कि सोनम काशी ढाबा पर मिल गई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। राज से पूछताछ कर रहे अफसरों ने कहा कि वीडियो कॉल कर सोनम से बात करवाएं। सोनम शुरुआत में सवालों को टालती रही।

    वह खुद को पीड़ित और असहाय बताने की कोशिश कर रही थी। लेकिन जैसे ही कैमरा राज की तरफ कैमरा घुमाया सोनम देखती रह गई। उसे बताया कि राज और विशाल ने सब बता दिया है। सोनम फोन पर ही टूट गई और उसने राजा की हत्या में शामिल होना स्वीकार लिया। इसके बाद शिलांग पुलिस का एक दल गाजीपुर रवाना किया गया।

    गाजीपुर पुलिस से कहा कि सोनम पीड़ित नहीं बल्कि आरोपित है। उसको तत्काल हिरासत में ले लें। सीजेएम के बंगले में हुई पेशी,सात दिन का रिमांड मिला राजा हत्याकांड से पर्दा उठने से दिनभर गहमागहमी बनी रही। एडिशनल पुलिस आयुक्त राजेश दंडोतिया ने कहा शिलांग पुलिस ने आरोपितों को कस्टडी में ले लिया है।

    अपराध शाखा की टीम सर्चिंग,जब्ती में मदद कर रही है। दोपहर को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में आरोपितों का मेडिकल करवाया गया। शाम को सीजेएम के बंगले में पेशी करवाई और सात दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लिया।। रात में रवाना होने के पहले शिलांग पुलिस ने आरोपितों के घरों की तलाशी लेकर खून से सने कपड़े बरामद कर लिए।

    सगाई के बाद भी बात करने से बचती थी सोनम

    राजा की मां उमा ने बयान में कहा कि सोनम की बातों से कभी शक नहीं हुआ। उसने भी शादी से इनकार नहीं किया। उमा ने कहा कि सोनम राजा से बात करने से बचने लगी थी। यह बात खुद राजा ने बताई थी। उसने कहा था कि सोनम को शादी रुचि नहीं है। उसकी भाभी के समझाने पर वह राजा से बात करने लगी थी। पुलिस के मुताबिक कॉल डिटेल में राजा से ज्यादा राज के नंबर मिलें है। उससे घंटो तक बात करती थी।

    राजा की अंतिम यात्रा में भी पहुंचा राज

    राजा की हत्या के बाद राज घटनाक्रम पर नजर रखें था। देवीसिंह के पड़ौसी लक्ष्मण ठाकुर ने बताया राज घर भी आता था। राजा का शव इंदौर पहुंचने पर राज उनके घर भी गया था। राज पहले सोनम के पास ही रहता था। राज अंतिम यात्रा के दौरान परिवार के बयानों पर नजरें रख रहा था। सोनम के पिता देवीसिंह को सहारा देते हुए भी देखा गया था।

    यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम को आज गाजीपुर से शिलांग ले जाएगी पुलिस, राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री का पूरा सच अब खुलेगा