विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Metro: खत्म होने वाला है Metro का इंतजार, कोच का तीसरा सेट पहुंचा Indore; जानें कब होगा ट्रायल

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Wed, 10 Jan 2024 02:00 AM (IST)

मंगलवार सुबह गांधी नगर स्थित मेट्रो डिपो परिसर में मेट्रो कोच का तीसरा सेट पहुंचा और वड़ोदरा के सांगली से ...और पढ़ें

एमपी मेट्रो कोच का तीसरा सेट पहुंचा इंदोर (फाइल फोटो)
एमपी मेट्रो कोच का तीसरा सेट पहुंचा इंदोर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वड़ोदरा के सांगली से मेट्रो के तीन कोच अलग-अलग ट्रालों पर तीन दिन में इंदौर पहुंचे
  2. कोच को टेस्टिंग व तारों को जोड़कर विद्युतीकरण व सॉफ्टवेयर अपडेशन का होगा काम

जेएनएन, इंदौर। Third Set Of Metro Coach Reached Gandhi Nagar: गांधी नगर स्थित मेट्रो डिपो परिसर में मंगलवार सुबह मेट्रो कोच का तीसरा सेट पहुंचा। इसके बाद मेट्रो कोच वड़ोदरा के सांगली से अलग-अलग ट्रॉलों पर मेट्रो के तीनों कोच तीन दिन में इंदौर पहुंचे।

शाम पांच बजे डिपो परिसर में विशेष क्रेन के माध्यम से तीनों कोच को ट्रॉलों से उतारकर पटरियों पर रखा गया और तीनों को जोड़ा गया।

विद्युतीकरण व सॉफ्टवेयर अपडेशन का होगा काम

अब इन कोच को टेस्टिंग व कोच के तारों को जोड़कर विद्युतीकरण व सॉफ्टवेयर अपडेशन का काम किया जाएगा। इसके बाद इन तीनों कोच को पटरियों पर चलाया जाएगा। इंदौर मेट्रो - एक सेट में तीन कोच - 25 सेट चलाने की योजना है।

ये भी पढे़ं- विधानसभा का सत्र सात फरवरी से होगा शुरू, लोकसभा चुनाव से पहले बजट पेश करेगी सरकार

आपको बता दें कि बीते साल 30 अगस्त को मेट्रो कोच का पहला सेट आया था, तो वहीं 26 दिसंबर को मेट्रो कोच का दूसरा सेट आया था। ऐसे ही 9 जनवरी को मेट्रो कोच का तीसरा सेट लाया गया था।

जून में होगा कमर्शियल ट्रायल

आगामी जून 2024 में सुपर कॉरिडोर पर गांधीनगर से टीसीएस तक कमर्शियल ट्रायल किया जाएगा। वहीं दिसंबर 2024 में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक कमर्शियल ट्रायल रन होना है।

ये भी पढे़ं- 'कोई अध्यक्ष नहीं चाहता निलंबन, पर मर्यादा जरूरी', सांसदों के निष्कासन पर बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला