Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'लो फिर आ गए..' मोहर्रम जुलूस में क्रेन से लटकी वैन पर लिखा था संदेश, ATS ने शुरू की उज्जैन विस्फोट की जांच; तीन रिमांड पर

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 11:31 PM (IST)

    उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से हवा में लटकी वैन में हुए विस्फोट की जांच में एफएसएल के साथ एटीएस भी जुटी है। पुलिस ने चार आरोपितो ...और पढ़ें

    कड़ी सुरक्षा में आरोपितों को लेकर जाती पुलिस।

    कड़ी सुरक्षा में आरोपितों को लेकर जाती पुलिस।

    HighLights

    1. तीन आरोपित तीन दिन के पुलिस रिमांड पर, क्रेन मालिक को जेल भेजा।

    2. पुलिस ने बहुप्रसारित वीडियो के आधार पर 20 आरोपित किए चिह्नित।

    3. मामले में एफएसएल टीम के साथ-साथ एटीएस भी जांच में जुटी।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान वैन (टाटा मैजिक) को क्रेन के माध्यम से हवा में लटकाकर विस्फोट करने के मामले में एफएसएल टीम जांच में जुटी है। इस बीच एटीएस ने भी इनपुट जुटाए हैं। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनमें से क्रेन मालिक को जेल भेजा है, जबकि तीन आरोपितों को कोर्ट ने तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

    वैन को हवा में लटकाकर किया था विस्फोट

    बता दें कि बड़नगर के अडान मोहल्ला में मोहर्रम के जुलूस के दौरान 23 जून को जय स्तंभ चौक पर क्रेन के माध्यम से वैन को 40 फीट ऊपर हवा में लटकाया गया था। क्रेन पर लटकी वैन पर लिखा था 'लो फिर आ गए'। क्रेन पर दो लोग खड़े होकर धार्मिक झंडे लहरा रहे थे। हवा में लटकी वैन में विस्फोट किया गया था।

    इन्हें किया गिरफ्तार

    इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मोहर्रम जुलूस के दौरान सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में धारा 110, 125(ए), 287, 288, 223(बी), 285, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर शोएब, जाहिद खां, तपसील उर्फ तस्लीम खां निवासी अडान मोहल्ला व क्रेन मालिक गोपाल माली को गिरफ्तार किया था।

    यह भी पढ़ें- उज्जैन: मोहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊंचाई पर वैन लटकाकर किया धमाका, Video वायरल होने के बाद छिड़ा विवाद; चार पर FIR

    तीन आरोपित रिमांड पर

    पुलिस ने चारों आरोपितों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था, जहां से गोपाल को जेल भेजने के आदेश जारी किए गए है, जबकि शोएब, जाहिद, तपसील उर्फ तस्लीम को कोर्ट ने तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

    खबरें और भी

    प्रारंभिक जांच में विस्फोट पटाखे से किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने बहुप्रसारित वीडियो के आधार पर 20 और लोगों को चिह्नित किया है।