वीरभूमि एक्सप्रेस के AC कोच में काकरोचों का गदर, परेशान यात्री ने PMO तक लगाई गुहार
वीरभूमि एक्सप्रेस के एसी कोच में काकरोच मिलने से ट्रेन की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। असावरा से इंदौर आ रही ट्रेन में यात्री ने सीटों और फर्श पर का ...और पढ़ें

ट्रेन के एसी कोच में विचरते काकरोच (वीडियो ग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रीमियम किराया लेकर बेहतर सुविधा देने का दावा करने वाली ट्रेनों की सफाई व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। असावरा (अहमदाबाद के पास) से इंदौर आ रही वीरभूमि एक्सप्रेस के एसी कोच में काकरोच दिखाई देने का मामला सामने आया है। यात्री ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए शिकायत दर्ज कराई और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तथा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सहित वरिष्ठ रेल अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की मांग की।
सीटों और फर्श पर घूमते दिखे काकरोच
यात्री यश गुप्ता ने एसी कोच के भीतर काकरोच घूमते देखे और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में सीटों, दीवारों और फर्श पर काकरोच साफ नजर आ रहे हैं। उन्होंने रेल मदद पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
यात्री का आरोप है कि शिकायत के बावजूद यात्रा के दौरान न तो कोच की सफाई की गई और न ही कीटनाशक का छिड़काव हुआ। कोच अटेंडेंट की ओर से भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। रेलवे की ओर से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए यात्रा संबंधी विवरण मांगा गया और मामले को संबंधित विभाग को भेजने की बात कही गई, लेकिन तत्काल सुधार नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- MP बोर्ड परीक्षा के दौरान 10वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, पीथमपुर के परीक्षा केंद्र में मचा हड़कंप
मुआवजे और जांच की मांग
यात्री ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तथा प्रभावित यात्रियों को मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रीमियम किराया देने के बावजूद अपेक्षित स्वच्छता और सुविधाएं नहीं मिल रहीं।
खबरें और भी
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और उसका निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। हालांकि इस घटना ने एसी कोचों की साफ-सफाई और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।