अवैध संबंध में बाधक बना पति तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर करा दी हत्या, रचा घर में लूट का ड्रामा..धार में खौफनाक वारदात
धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में मसाला व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह सुनियोजित हत्या थी, ...और पढ़ें

घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र स्थित गोंदीखेड़ा चारण गांव में मसाला व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का मामला चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया है। शुरुआती तौर पर लूट की वारदात मानी जा रही यह घटना अब पुलिस जांच में सुनियोजित हत्या साबित हो रही है। इस सनसनीखेज साजिश के पीछे मृतक की पत्नी प्रियंका का ही हाथ सामने आया है, जिसने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिलाया।
पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे और पति देवकृष्ण इस रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी वजह से उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और पूरी योजना तैयार की।
घर में बुलाकर कराई गई हत्या
घटना वाली रात आरोपितों को घर में ही प्रवेश दिलाया गया। इसके बाद देवकृष्ण को एक कमरे में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद इसे लूट का रूप देने की कोशिश की गई।
लूट की झूठी कहानी से गुमराह करने की कोशिश
हत्या के बाद प्रियंका ने पुलिस को बताया कि 4-5 बदमाश घर में घुसे, उसे बंधक बनाया, मारपीट की और लाखों रुपये के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए। उसने खुद को पीड़ित बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन घटनास्थल और बयानों में मिली विसंगतियों ने सच्चाई उजागर कर दी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- इंदौर में छात्र ने की खुदकुशी, वीडियो कॉल पर परिवार से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम
जांच में खुली साजिश की परतें
पुलिस की गहन पड़ताल में सामने आया कि लूट की कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत थी। घर की अंदरूनी जानकारी के आधार पर ही वारदात को अंजाम दिया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
यह मामला न केवल एक सुनियोजित हत्या का है, बल्कि विश्वास और रिश्तों के खौफनाक टूटने की भी कहानी बनकर सामने आया है।