विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जबलपुर क्रूज हादसे में मृतकों का आंकड़ा 13 तक पहुंचा, चौथे दिन मिले चाचा-भतीजे के शव

Updated: Sun, 03 May 2026 02:25 PM (IST)

जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में लापता चाचा-भतीजे के शव रविवार सुबह बरामद किए गए। इसके साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

बरगी क्रूज हादसे के बाद रेस्क्यू दल ने रविवार को कामराज और उनके भतीजे मयूरन (इनसेट में) के शवों को निकाला।

बरगी क्रूज हादसे के बाद रेस्क्यू दल ने रविवार को कामराज और उनके भतीजे मयूरन (इनसेट में) के शवों को निकाला।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में गुरुवार को डूबे क्रूज में सवार लापता पर्यटकों में से 48 घंटे बाद नौ वर्षीय मयूरन पिता परिमल और आर कामराज के शव रविवार की सुबह पुन: शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में मिल गए हैं। हादसे के 48 घंटे बाद सर्च अभियान भी समाप्‍त हो गया।

शनिवार को भी मिले थे दो शव

घटना के बाद से जबलपुर आयुध निर्माणी खमरिया निवासी आर कामराज, उनका भतीजा मयूरन (9) लापता थे। तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को भी रेस्क्यू अभियान चलाया था। शनिवार को दो लोगों के शव मिले थे, लेकिन कामराज और उनके भतीजे मयूरन को नहीं खोजा जा सका था। रविवार सुबह पुन: बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद उन दोनों के शव बरामद हुए।

विशेष विमान से तमिलनाडु भेजे शव

दुर्घटना में मृत दो महिला पर्यटकों के शव को शनिवार को विशेष विमान से तमिलनाडु ले जाए गए थे। आयुध निर्माणी खमरिया में कार्यरत कामराज अपनी पत्नी, बच्चों, तमिलनाडु से आए माता-पिता, भाई-भाभी एवं अन्य स्वजन के साथ घूमने पहुंचे थे। हादसे के दौरान 10 वर्षीय बेटा लहरों के सहारे किनारे आ गया था, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन उसका छोटा बेटा श्रीतमिलवेंदन और भतीजा मयूरन सहित स्वयं आर कामराज डूब गए थे। रविवार की सुबह भतीजा मयूरन और आर कामराज के शव भी मिल गए।

यह भी पढ़ें- 'भैया, क्रूज में पानी भर रहा है…' बरगी हादसे की दिल दहलाने वाली कहानी, आंखों के सामने बिखर गए परिवार

त्रिची का रहने वाला है परिवार

कामकराज का परिवार मूलत: तमिलनाडु के त्रिची का रहने वाला है। परिवार ने मृतक महिलाओं का अंतिम संस्कार गृहग्राम में करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद प्रशासन ने शवों एवं स्वजन को विशेष विमान से पहुंचाने की व्यवस्था की। शनिवार को एक विशेष विमान से दोनों महिलाओं के शव और दो स्वजन को तमिलनाडु भेजा गया।

एक विमान तकनीकी खामी के कारण शाम तक नहीं पहुंच सका था। इस विमान से मृतक परिवार के अन्य सदस्यों को तमिलनाडु ले जाया गया। बरगी बांध क्रूज हादसे में अब तक कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है।