Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दमोह में 9 माह की मासूम से दरिंदगी, परिवार के सदस्य ने किया दुष्कर्म

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 03:04 AM (IST)

    दमोह के नोहटा थाना क्षेत्र में 9 माह की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिवार के ही एक सदस्य ने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया। मेडिकल परीक्षण ...और पढ़ें

    नाबालिग से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

    नाबालिग से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 9 माह की मासूम के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात परिजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टर के द्वारा बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को जबलपुर रेफर कर दिया गया।

    एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने शनिवार दोपहर पत्रकारवार्ता में बताया कि नोहटा थाना क्षेत्र में 9 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिवार के ही निकट सदस्य के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया है। घटना काफी दुखद है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रात में ही हिरासत में ले लिया और शनिवार को ही उसे न्यायालय में पेश किया गया।

    यह भी पढ़ें- 'शक्ल अच्छी नहीं तो क्या... सरकारी नौकरी तो है', नवआरक्षकों को वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, एसपी ने जारी किया नोटिस

    रात में जब घटना सामने आई, तब बच्ची को पुलिस के द्वारा तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। रात भर पुलिस की टीम अस्पताल में मौजूद रही, जहां बच्ची का मेडिकल परीक्षण हुआ और परिजनों के बयान लिए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की धारा 64 और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।