हाफ शर्ट पहनकर नमाज पढ़ने पर डिंडौरी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के भाई को मस्जिद में बंद कर पीटा
डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के भाई डॉ. जफर खान को मस्जिद में नमाज पढ़ते समय हाफ शर्ट पहनने पर पीटा गया। चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया ...और पढ़ें

मस्जिद में डॉ. जफर खान की पिटाई, पुलिस में शिकायत।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मस्जिद में नमाज पढ़ने गए डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जावेद इकबाल के भाई डॉ. जफर खान को मस्जिद में बंद कर पिटाई की गई। सोमवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शिकायत मिलने पर चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। झगड़े की वजह हाफ शर्ट पहनकर नमाज पढ़ने को बताया गया।
स्वास्थ्य अधिकारी हैं डॉ. जफर
पीड़ित डॉ. जफर खान पुत्र डॉ. इकबाल खान स्वास्थ्य विभाग में क्षय रोग जिला को-ऑर्डिनेटर हैं। सोमवार दोपहर करीब 1.50 बजे वे कृषि उपज मंडी के पास स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। इसी दौरान हाफ शर्ट पहनकर नमाज पढ़ने को लेकर इमरान खान उर्फ शीबू पुत्र नियाज खान उनसे विवाद करने लगा। इमरान, मोंटी व मिंटू दोनों पुत्र बहाव खान उर्फ मुन्ना और मुजीब खान ने डॉ. जफर को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की।
डॉ. जफर खान ने बताया कि वे उस दौरान ड्यूटी पर थे। उनके आवश्यक दस्तावेज भी फाड़ दिए गए हैं। मारपीट की वजह से उनके नाक, सिर, माथा और सीने में भी चोट आई हैं।
यह भी पढ़ें- जबलपुर जिला अदालत के गेट पर धमाका, परिसर में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
कांग्रेस विधायक ने की कार्रवाई की मांग
डिंडौरी विधायक ओंकार सिंह मरकाम ने कोतवाली पहुंचकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की है। कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।