डिंडौरी में घर में घुसकर महिला की निर्मम हत्या, नाबालिग बेटी घायल और बेहोश मिली, दुष्कर्म की आशंका
शहपुरा में एक महिला की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी नाबालिग बेटी भी अचेत अवस्था में मिली। घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा ...और पढ़ें

महिला की निर्मम हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस दौरान मृतका की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। उसके भी शरीर पर चोटों के निशान हैं। घायल नाबालिग को बेहोशी की हालत में सामुदायिक चिकित्सालय शहपुरा में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह एक महिला का उसी के घर में संदिग्ध अवस्था में शव पाया गया। मृतका के शरीर पर पाए गए गहरे घावों से उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। शव के पास ही उसकी नाबालिग बेटी भी अचेत अवस्था में मिली। उसके शरीर पर भी चोटों के निशान मिले हैं।
यह भी पढ़ें- सिवनी में NH-44 पर मौत से मुकाबला : ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद बची ड्राइवर की जान
स्थानीयजनों ने पुलिस को घटना की सूचना देकर घायल बेटी को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल को सील कर कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती घायल किशोरी कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है, लेकिन उसकी मेडिकल जांच से संकेत मिले हैं कि उसके साथ दुष्कर्म या दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। पुलिस और डॉक्टर उसके होश में आने और सेहत में सुधार होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।