Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रीवा में असामाजिक तत्वों ने हनुमान प्रतिमा को किया खंडित, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा थाना

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 03:01 PM (IST)

    रीवा जिले के पैरा इटावा गांव में हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सोहागी थान ...और पढ़ें

    हनुमान प्रतिमा से छेड़छाड़ पर ग्रामीणों में गुस्सा (AI Generated Image)

    हनुमान प्रतिमा से छेड़छाड़ पर ग्रामीणों में गुस्सा (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। रीवा जिले में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। त्योथर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पैरा इटावा स्थित एक मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है।

    देर रात की तोड़फोड़, सुबह खुला मामला

    जानकारी के अनुसार, ग्राम पैरा इटावा के हनुमान मंदिर में देर रात कुछ शरारती तत्व घुस आए और स्थापित प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की। प्रतिमा की आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने जब प्रतिमा की स्थिति देखी तो आक्रोश फैल गया।

    यह भी पढ़ें- जबलपुर-गोंदिया रेल लाइन दोहरीकरण को मिली मंजूरी, उत्तर-दक्षिण की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, पर्यटन व कारोबार को मिलेंगे पंख

    ग्रामीणों का प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग

    घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। लोगों ने इसे धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सोहागी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

    ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई है। उनका कहना है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, विरोध जारी रहेगा।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि धार्मिक स्थलों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    खबरें और भी

    प्रशासन की अपील

    फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।