Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एमपी: झाबुआ में कार पर पलटा सीमेंट से लदा ट्राला, 9 लोगों की मौत; शादी से लौट रहा था परिवार

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 09:28 AM (IST)

    झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ...और पढ़ें

    एमपी के झाबुआ में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत (फोटो-जागरण)
    एमपी के झाबुआ में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत (फोटो-जागरण)

    जेएनएन, झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात लगभग 2:00 बजे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ट्राले और कार में टक्कर हो गई।

    मृतकों में आठ लोग थांदला के समीप शिवगढ़ महुदा के निवासी बताए जा रहे हैं, वहीं एक और मृतक शिवगढ़ के पास के गांव का बताया जा रहा है। इस हादसे की जांच की जा रही है।

    कैसा हुआ हादसा?

    झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ला इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक मेघनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास एक टूटी-फूटी सड़क से निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) को पार कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक कार पर पलट गया।

    बता दें कि ट्रक जब कार पर पलटा, तब वह सीमेंट से लदा हुआ था। पुलिस अधिकारी ने आगे ये भी बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब 2 बजे हुई जब एक ही परिवार के पीड़ित एक शादी समारोह से लौट रहे थे।