विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: झाबुआ में कुत्तों संग हैवानियत की हदें पार, भाजपा नेत्री पर भौंक रहे दो कुत्तों की पीट-पीटकर हत्या

Published: Thu, 20 Jun 2024 10:54 PM (IST)

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पर भौंकना दो कुत्तों को भारी पड़ गया। नगर ...और पढ़ें

भाजपा नेत्री पर भौंक रहे दो कुत्तों की पीट-पीटकर हत्या
भाजपा नेत्री पर भौंक रहे दो कुत्तों की पीट-पीटकर हत्या

 जेएनएन, झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पर भौंकना दो कुत्तों को भारी पड़ गया। नगर परिषद के कर्मचारियों ने दोनों को घेर लिया और लाठियों से पीटकर मार डाला। इनमें एक मादा श्वान गर्भवती थी।

दोनों कुत्तों को मौत के घाट उतारे जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ और लोगों ने रोष जताया तो भाजपा नेत्री ने सफाई में कहा कि उन्होंने उन्हें मार डालने के इरादे से नगर परिषद को शिकायत नहीं की थी। वह चाहती थीं कि उन्हें पकड़कर आबादी से दूर छोड़ दिया जाए।

झाबुआ के थांदला नगर में वार्ड 11 में घटना 18 जून की है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भूमिका सोनी अपने स्वजन के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रही थीं। इस दौरान दो कुत्तों ने उन पर भौंकना शुरू कर दिया। संतुलन बिगड़ा तो वह मोटर साइकिल गिर गईं। इससे नाराज भाजपा नेत्री ने नगर परिषद के अधिकारियों से शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।