विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, एक घंटे तक चलती रही चेकिंग

Published: Sat, 17 May 2025 04:55 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 17 May 2025 05:37 PM (GMT+05:30)

इटारसी से भुसावल जा रही कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। खंडवा स्टेशन ...और पढ़ें

सूचना के समय ट्रेन तलवड़िया रेलवे स्टेशन के पास थी।
सूचना के समय ट्रेन तलवड़िया रेलवे स्टेशन के पास थी।

जेएनएन,खंडवा। इटारसी से भुसावल की ओर जा रही वाराणसी- लोकमान्य तिलक कामायनी एक्सप्रेस में बम होने से सूचना से रेलवे महकमें में हडकंप मच गया। ट्रेन खंडवा पहुंचने पर यात्री को कोच से उतारकर करीब एक घंटे सघन जांच की गई। जांच में कोई भी विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

ट्रेन क्रमांक 11072 कामायनी एक्सप्रेस के कोच एस-4, एस-5 या बी-4 ,बी-5 में बम होने की सूचना जीआरपी पुलिस खंडवा को दोपहर करीब 12.42 बजे भोपाल जीआरपी कंट्रोल रूम से मिली थी। इस पर जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर ने तत्काल आरपीएफ,सिटी पुलिस और रेलवे के अधिकारियों को दी।

सूचना के समय ट्रेन तलवड़िया रेलवे स्टेशन के पास थी। ट्रेन खंडवा स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक पांच पर पहुंचते ही जीआरपी,आरपीएफ, कोतवाली थाने की पुलिस टीम ने डाग स्क्वाड की मदद से ट्रेन की जांच शुरू की। बताए गए कोच में कुछ नहीं मिलने पर सभी कोच की जांच की गई।

दोपहर करीब 1.55 बजे रवाना हुई ट्रेन

इस दौरान एक लावारिस बैग मिलने पर बम निरोधक दस्ते व प्रशिक्षित डाग की मदद से तलाशी लेने पर कुछ नहीं मिला। जांच के चलते करीब एक घंटे तक ट्रेन खंड़वा स्टेशन पर रोकनी पड़ी। बम या अन्य कोई सामग्री नहीं मिलने से सभी राहत मिली। इसके बाद ट्रेन को भूसावल की ओर दोपहर करीब 1.55 बजे रवाना किया गया।

जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर ने बताया कि जलगांव कंट्रोल रूम को कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना फोन पर मिली थी। उन्होंने यह जानकारी औरंगाबाद कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन इस दौरान भोपाल रेल मंडल में होने से सूचना से भोपाल जीआरपी कंट्रोल रूम को अवगत करवाया गया। भोपाल से हमे ट्रेन में बम होने की सूचना मिली। तत्काल आरपीएफ ,सिटी पुलिस और स्टेशन मास्टर को अवगत करवाया गया। ट्रेन की जांच में कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: BJP: सार्वजनिक बयानबाजी के गुर सीखेंगे भाजपा के सांसद-विधायक, पार्टी देगी प्रशिक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।