Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जैन मंदिर में चोरी की फिराक में घुसे बदमाश, दरवाजा नहीं खुला तो लगा दी आग; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Wed, 05 Mar 2025 04:21 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के खंडवा शहर के नवकार नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की कोशिश की। जैन मंदिर के मुख्य द्वार को जलाने की कोशिश सीसीट ...और पढ़ें

    खंडवा में चोरी मामले की जांच में जुटी पुलिस(फोटो-जागरण)
    खंडवा में चोरी मामले की जांच में जुटी पुलिस(फोटो-जागरण)

    जागरण न्यूज नेटवर्क, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर के नवकार नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की कोशिश की। जैन मंदिर के मुख्य द्वार को जलाने की कोशिश सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना मंगलवार देर रात 1.53 बजे की बताई जा रही है।

    तीन बदमाश मंदिर की दीवार लांघकर मुख्य दरवाजे पर थैला लेकर पहुंचे। दरवाजे में आग लगाकर जलाया। सुबह जैन मंदिर के पट खोलने पुजारी और श्रद्धालु पहुंचे तो घटना का पता चला। पदम नगर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुजारी के अनुसार मंदिर में चोरी नहीं हुई है, बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा।

    इधर... मलबा गिरने से दबे दो मजदूर, एक की मौत

    मध्य प्रदेश के कुंए से गल निकालते समय ऊपर से मलबा गिरने पर दो मजदूर दब गए और दो घायल हो गए। ऊपर खड़े लोगों ने उन्हें देखा और दबे हुए मजदूरों को मलबा हटाकर बाहर निकाला। घटना में घायल हुए दो अन्य मजदूरों के साथ उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान एक मौत हो गई। वहीं तीन का इलाज जारी है।

    पुराने कुएं में ज्यादा हो गया था मलबा 

    घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम राजगढ़ की बताई जा रही है। राजगढ़ निवासी ग्रामीण नवलकुमार ने बताया कि मेरे पुराने कुएं में मलबा ज्यादा हो गया था। यह करीब 30 फीट गहरा है।

    खबरें और भी

    मलबा निकालने का काम मंगलवार को ही शुरू किया था। इस दौरान चार मजदूर रामपाल, पंकज, संदीप और रोहित कुएं में नीचे उतर कर काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मलबा गिर पड़ा। जिसमें नीचे काम कर रहा मजदूर संदीप बुरी तरह दब गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य तीन का उपचार जारी है।