विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई यात्रियों से भरी बस, पिपलिया-खंडवा मार्ग पर बड़ा हादसा

Published: Sat, 15 Feb 2025 09:23 AM (IST)

मध्य प्रदेश के पिपलिया खंडवा मार्ग पर ग्राम राजगढ़ के पास एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। दरअसल एक ...और पढ़ें

पिपलिया-खंडवा मार्ग पर पेड़ से टकराई बस (फोटो सोर्स- जेएनएन)
पिपलिया-खंडवा मार्ग पर पेड़ से टकराई बस (फोटो सोर्स- जेएनएन)

HighLights

  1. पिपलिया-खंडवा मार्ग पर हुआ हादसा
  2. बस यात्रियों को नहीं आई चोट
  3. बाइक सवार हुआ घायल

जेएनएन, खंडवा। पीपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम राजगढ़ के पास एक बाइक सवार को बचाने के दौरान एक बस सड़क से नीचे उतर गई और एक पेड़ से टकरा गई। बस में काफी यात्री सवार थे।

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

गनीमत रही कि हादसे में बस सवार यात्रियों को चोट नहीं आई है। बाइक सवार अर्जुन सिंह घायल हो गया है। पीपलोद थाने की डायल 100 को इस घटना के बारे में सूचना दी गई, फिर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

पीपलोद टीआई सुरेंद्र पांडे ने बताया कि हादसा पिपलिया और खंडवा के बीच राजगढ़ ग्राम के पास हुआ। इस मामले को लेकर शुक्रवार रात तक किसी भी पक्ष के द्वारा थाने में शिकायत नहीं की गई थी।

MP के सिंगरौली में कोयला लेकर जा रहा ट्रेलर पलटा, दो युवकों की मौत; भड़के ग्रामीणों ने ट्रक-बस फूंके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।