विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP के खंडवा में बड़ा हादसा, पुल से नीचे गिरी टूरिस्ट बस; 18 यात्री घायल

Published: Sun, 29 Dec 2024 10:29 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2024 11:14 AM (IST)

Khandwa bus accident खंडवा में एक टूरिस्ट बस पुल से नीचे गिरने से बड़ा हादसा हो गया। नागपुर से इंदौर ...और पढ़ें

Khandwa bus accident खंडवा में बस पुल से नीचे गिरी। (सांकेतिक तस्वीर)
Khandwa bus accident खंडवा में बस पुल से नीचे गिरी। (सांकेतिक तस्वीर)

जेएनएन, खंडवा। Khandwa bus accident मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस पुल से नीचे गिर गई। घटना में 18 लोग घायल हो गए। घायलों को जल्दी से पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। बस नागपुर से इंदौर जा रही थी।

बस जैसे ही नीचे गिरी, एक जोरदार आवाज आई और चीख पुकार मच गई। पुलिस अब मौके पर पहुंकर हादसे की जांच कर रही है।

सुबह 5 बजे हुआ हादसा

खंडवा के निकट ग्राम ठिठिया जोशी स्थित आबना नदी के पुल पर सुबह 5 बजे ये हादसा हुआ। इसमें 18 यात्री  घायल हुए है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसा सुबह धुंध की वजह से अंधे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से हुआ। दुर्घटना स्थल पुलिस रिकार्ड में ब्लैक स्पाट के रूप में दर्ज है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती है, इसके बावजूद यहां कोई सुधार नहीं हो रहा है। 

बेकाबू होकर गड्डे में गिरी बस

खंडवा-देड़तलाई राजमार्ग पर रविवार सुबह ग्राम ठिठिया जोशी के पुल के पास नागपुर से आ रही रातरानी स्लीपर बस क्रमांक एमपी 09 एफए 8096 बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्डे में गिर गई। मोड़ पर चालक नियंत्रण खोने से बस नदी के पुराने पुल की ओर नीचे उतर कर पलट गई। बस की गति धीमी हो जाने से यात्रियों को मामूली चोट आई है। बस पलटने पर जोर की आवाज आने और यात्रियों का शोर सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद और पुुलिस को सूचना दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही रामनगर चौकी प्रभारी मनोज दवे सहित पुलिसकर्मी और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। बस कंडेक्टर साइड पलटने से यात्रियों को पीछे के इमरजेंसी गेट का कांच फोड़ कर तथा चालक के गेट से बाहर निकाला गया। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल से आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 एबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि बस दुर्घटना में चोट आने पर 18 यात्रियों को जिला अस्पताल लाया गया हैं। इन्हें मामूली चोट आई है। चिकित्सक और स्टाफ यहां मौजूद है। सभी का इलाज किया जा रहा है। एक.दो लोगों को सिर में चोट आई है। सभी सुरक्षित हैं और उनका इलाज जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।