यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khandwa News: गणगौर माता की पूजा से पहले गांव में पसरा मातम, कुएं में उतरे 8 लोगों की जहरीली गैस से मौत
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र में गणगौर विसर्जन के दौरान कुएं की सफाई करने उतरे लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत ...और पढ़ें

HighLights
- गणगौर विसर्जन के दौरान कुएं की सफाई करते समय बड़ा हादसा
- 7 लोग कुएं में डूबे, ग्रामीणों ने खुद शुरू किया बचाव अभियान
जेएनएन, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में गुरुवार शाम एक दुखद घटना घटी, जहां गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस व प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा।
गांव के चौक में स्थित कुएं में दलदल और कचरा होने से जहरीली गैस के चलते लोगों की मौत हुई है। कुएं में पहले सफाई के लिए एक व्यक्ति उतरा, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। उसे बचाने के लिए एक-एक कर कई लोग कुएं में उतरे। लेकिन सभी की जहरीली गैस से मौत हो गई। इसके बाद किसी ने कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं की।
गांव में पसरा है मातम
सूचना मिलते ही एसपी मनोज राय, एसडीएम बजरंग बहादूर सिंह और छैगांवमाखन पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। घटना से गांव में मातम पसर गया है। खंडवा से होमगार्ड की रेस्क्यू टीम मौक पर पहुंंच कर कुएं में उतरने का प्रयास कर रही है। कुएं में गैस का प्रभाव कम करने के लिए पानी डाला जा रहा हैं। मौके पर क्रेन, एंबुलेंस सहित प्रशासन की पूरी टीम मोर्चा संभाल चुकी है। पंधाना विधायक छाया मोरे ने भी गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। घटना गुरुवार दोपहर करीब चार बजे की है। को जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है। बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन के लिए ये लोग कुएं की सफाई करने उतरे उतरे थे। कुएं में बड़ी मात्रा में गाद जमी हुई है। इसी गाद के नीचे सभी के दबे होने की आशंका है।