विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Highway पर अश्लील हरकत करने वाला BJP नेता गिरफ्तार, मंदसौर में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखा; पुलिस कर रही महिला की तलाश

Published: Sun, 25 May 2025 09:52 PM (GMT+05:30)

BJP Leader Manoharlal Dhakad Arrested मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर निर्वस्त्र महिला के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोपी भाजपा ...और पढ़ें

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने से संबंधित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने से संबंधित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

HighLights

  1. महिला की तलाश पुलिस कर रही है।
  2. ब्लैकमेलिंग के एंगल की भी जांच हो रही है।

जेएनएन, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर निर्वस्त्र महिला के साथ अश्लील कृत्य और नृत्य करने के बहुचर्चित मामले के आरोपित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

चौतरफा दबाव के चलते धाकड़ रविवार दोपहर को स्वयं ही भानपुर थाने पहुंचा और उसने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, पुलिस ने धाकड़ की मित्र मानी जा रही महिला की पहचान भी कर ली है। अब उसकी तलाश है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने से संबंधित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

बीच सड़क अंतरंग संबंध बना रहे थे बीजेपी नेता

बता दें कि 13 मई की रात में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर कार से उतरने के बाद मनोहरलाल धाकड़ और पूरी तरह से निर्वस्त्र महिला बेहद आपत्तिजनक कृत्य करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। उनके दो वीडियो देशभर में बहुप्रसारित हुए। एक में धाकड़ और महिला अश्लील कृत्य कर रहे हैं और दूसरे में दोनों एक्सप्रेस-वे पर कैटवाक व नृत्य करते नजर आते हैं। उनकी गाड़ी का नंबर वीडियो में साफ दिख रहा है।

ये वीडियो एक्सप्रेस-वे स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने 21 मई को बहुप्रसारित किए थे। मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि भानपुरा थाने की पुलिस ने धाकड़ के गांव बनी से उसकी कार भी जब्त कर ली, जिससे वह एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ पहुंचा था। पुलिस उस महिला को भी हिरासत में लेगी। उल्लेखनीय है कि वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद से धाकड़ सामने नहीं आ रहा था। उसके बयान जरूर आए थे, जिनमें उसने वीडियो छेड़छाड़ वाले होने और इसमें अपने राजनीतिक विरोधियों के शामिल होने की बात कही थी।

पत्नी हैं जिपं सदस्य, स्वयं है उसका प्रतिनिधि

अश्लील कृत्य का आरोपित मनोहरलाल धाकड़ मंदसौर जिला पंचायत सदस्य का पति और प्रतिनिधि है। वह भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जीती थीं। हालांकि, वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद से भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित लगातार कह रहे हैं कि धाकड़ पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं है। बता दें कि पत्नी का सारा कार्य धाकड़ स्वयं ही देखता था।

टोल कर्मचारियों पर ब्लैकमेल करने की आशंका

मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि 13 मई को मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के टोल पर तैनात कर्मचारियों और सीसीटीवी कंट्रोल रूम के कर्मचारियों की सूची मांगी है।

पुलिस कर्मचारियों से यह पूछताछ करना चाहती है कि आखिर आठ दिन तक रोकने के बाद 21 मई को सीसीटीवी फुटेज बहुप्रसारित क्यों किए गए। इसमें पुलिस को शक है कि कहीं एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने धाकड़ और महिला को ब्लैकमेल करने की कोशिश तो नहीं की।

हालांकि, वीडियो में जिन तीन अस्थायी कर्मचारियों की आवाज आ रही है, उन्हें एनएचआइ प्रबंधन ने टोल से हटा दिया है। वैसे, ब्लैकमेल करने की कोशिश के बारे में आरोपित धाकड़ ने पुलिस से कुछ नहीं कहा है।

यह भी पढ़ें: 'मनोरंजन के लिए ताश खेलना कदाचार नहीं', सु्प्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला; जानिए पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।