यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mandsaur News: सिलेंडर से रातभर लीक हुई गैस, सुबह चिंगारी से हुआ जबरदस्त ब्लास्ट; एक युवक घायल
मंदसौर जिले के देहरी गांव में उस समय बड़ा हादसा टल गया। जब गैस रिसाव होने से किचन में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके की चपेट में आने से एक युवक झ ...और पढ़ें

HighLights
- मंदसौर में एक घर में धमाका।
- गैस रिसाव की वजह से हुआ घर में धमाका।
डिजिटल डेस्क, मंदसौर। मंदसौर जिले के देहरी गांव में उस समय बड़ा हादसा टल गया। जब गैस रिसाव होने से किचन में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया।
भावगढ़ थाना क्षेत्र के देहरी गांव का मामला
जानकारी के अनुसार, ये घटना रविवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि भावगढ़ थाना क्षेत्र के देहरी गांव में स्थित एक घर में युवक सुबह के समय चाय बनाने के लिए उठा था। इस दौरान जैसे ही उसने किचन में गैस जलाया तो अचानक किचन में ब्लास्ट हो गया।
धमाके की चपेट में आने से युवक झुलसा
धमाका इतना जोरदार था कि युवक इसकी चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान किचन की दीवार भी ढह गई। घटना के बाद युवक को तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि युवक की हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- MP News: ग्यारह दिन बाद आज से खुलेंगी मंडियां, कृषि उपजों की खरीदी-बिक्री होगी शुरू; प्याज की 300 ट्रॉलियां पहुंचीं
चालू रह गया था रेगुलेटर
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि रात के समय गैस सिलेंडर का रेगुलेटर चालू ही रह गया था। जिसके कारण किचन में पूरी रात गैस का रिसाव हुआ। जैसे ही सुबह के समय गैस को चालू किया तो आग की चिंगारी मिलते ही वहां ब्लास्ट हो गया। इस धमाके के कारण दीवार भी ढह गई।
यह भी पढ़ें- MP Election 2023: मध्य प्रदेश में इस सीट के लिए होगी फिर से वोटिंग, आज मतदान केंद्र रवाना होंगे कर्मचारी