Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP News: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद दो समुदायों में बवाल, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद तनाव

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 12:11 AM (IST)

    भारत की न्यूजीलैंड पर जीत पर महू शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरा। इस दौरान जुलूस शहर के जामा मस्जिद मार्ग से हो ...और पढ़ें

    जुलूस शहर के जामा मस्जिद मार्ग से होते हुए गुजरा था (फोटो: जेएनएन)
    जुलूस शहर के जामा मस्जिद मार्ग से होते हुए गुजरा था (फोटो: जेएनएन)

    जेएनएन, महू। मध्य प्रदेश में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद जश्न मनाने उतरे लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि कई दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

    घटना मध्य प्रदेश के महू शहर की है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने इतिहास रचा, तो वहीं इसका जश्न मनाने के लिए कुछ लोग शहर में जुलूस निकालने लगे। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरा।

    जामा मस्जिद मार्ग पर विवाद

    इसी बीच जब जुलूस शहर के जामा मस्जिद मार्ग से होते हुए गुजरा, तो दूसरे समुदाय के लोगों से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद बड़ी संख्या में वर्ग विशेष के लोग जमा हो गए और धरना देने लगे।

    (फोटो: जेएनएन)

    कोई कुछ समझ पाता, इतने में ही भीड़ आमने-सामने आ गई और पत्थर चलने लगे। इसके बाद शहर के पत्ती बाजार, मार्किट चौक, माणक चौक, सब्जी मार्केट, गफ्फार होटल, कनॉट रोड पर पथराव हुआ। सड़कों पर मौजूद गाड़ियों में आग लगा दी गई।

    खबरें और भी

    मौके पर पहुंचा पुलिस बल

    • भीड़ ने कुछ दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया। जामा मस्जिद मार्ग पर पेट्रोल बम भी फेंके गए। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, मौके पर भारी पुलिस बल भेजा गया। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही अनियंत्रित भीड़ बिखर गई और अलग-अलग हिस्सों में बंट गई।
    • देर रात खबर लिखे जाने तक मौके पर एडिशनल एसपी रुपेश द्विवेदी, एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी, महू कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा, किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री, बड़गोन्दा थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिहोर सहित चार थानों का बल भी तैनात रहा।
    • साथ ही फायर ब्रिगेड भी अलग अलग क्षेत्रों में घूमती रही। बताया जा रहा है कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा है। हालांकि स्थिति भी नियंत्रण में है।

    यह भी पढ़ें: भारत के ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर यूपी में जश्न का माहौल, तिरंगा फहराया- मिठाइयां बांटी; देखें PHOTOS