Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नहीं थम रहा कांग्रेस में टूट का सिलसिला, अब ये नेता हुए भाजपा में शामिल; नाराज कार्यकर्ताओं ने फोटो पर पोती कालिख

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 03:49 PM (IST)

    आलोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला ( Manoj Chawla Joined BJP ) और कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिय ...और पढ़ें

    नहीं थम रहा कांग्रेस में टूट का सिलसिला (Image: Jagran)
    नहीं थम रहा कांग्रेस में टूट का सिलसिला (Image: Jagran)

    जागरण न्यूज डेस्क, रतलाम। Manoj Chawla Joined BJP: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे है, जिससे पार्टी को लगातार झटका लग रहा है।

    इसी कड़ी में शनिवार को आलोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद दोनों नेता भाजपा में शामिल हो गए है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    मनोज चावला का हो रहा विरोध

    मनोज चावला के कांग्रेस छोड़ने पर अब उनका जमकर विरोध हो रहा है। रतलाम के नामली नगर में मनोज चावला के लगे पोस्टर पर कांग्रेस नेताओं ने कालिख पोती और अपना विरोध किया।

    कौन है प्रमोद गुगलिया?

    वहीं, कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया कई अहम पदों पर रहे हैं। वे मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी रहे हैं। साथ ही केन्द्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय, रेल मंत्रालय व कपड़ा मंत्रालय के बोर्ड में डायरेक्टर व सदस्य की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें:  जब वसुंधरा राजे के खिलाफ भाई ने उतारा प्रत्याशी, आंसुओं ने बदला समीकरण; नतीजे आने पर सब हैरत में पड़ गए

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'यह चुनाव मेरे बस का नहीं', कांग्रेस के पूर्व सीएम बोले- पार्टी लड़वाना चाहती है इलेक्शन, लेकिन...