Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मध्य प्रदेश: रतलाम में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट, 11 साल की बच्ची की मौत; दो घायल

    Updated: Sun, 05 Jan 2025 11:16 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के रतलाम के लक्ष्मणपुर पीएनटी कॉलोनी स्थित एक मकान में बड़ा हादसा हुआ। चार्जिंग के लिए रखी गए ई स्कूटर में आग लग गई। रात में चार्जिंग पूरी ...और पढ़ें

    मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, स्कूटी में ब्लास्ट (फाइल फोटो)
    मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, स्कूटी में ब्लास्ट (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. धुंआ होने पर बच्ची की नींद खुली, फिर उसने शोर मचाया
    2. चार्जिंग पूरी होने के बाद निकलने लगी चिंगारियां

    जागरण न्यूज नेटवर्क, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम के लक्ष्मणपुर पीएनटी कॉलोनी स्थित एक मकान में बड़ा हादसा हुआ। चार्जिंग के लिए रखी गए ई स्कूटर में आग लग गई। आग से पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई और हादसे में एक 11 साल की बालिका की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार पीएनटी कॉलोनी दीपक किराना के पास रहने वाले भगवती मौर्य और परिवार के लोग ई स्कूटर चार्जिंग पर लगा कर सो गए थे। रात में चार्जिंग पूरी होने के बाद इसमें से चिंगारियां निकलने लगी, इससे पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई।

    नींद खुली तो फिर बच्ची ने देखा...

    आग लगने के दौरान घर में सभी सदस्य सो रहे थे। धुंआ होने पर उनकी नींद खुली तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने शुरू कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और घर के सदस्यों को जैसे तैसे बाहर निकाला, लेकिन 11 साल बच्ची अंतरा चौधरी अंदर ही रह गई।

    बाहर निकाला तब तक वह झुलस गई थी

    थोड़ी देर बाद बच्ची को भी निकाल कर बाहर लाया गया लेकिन तब तक वह झुलस गई थी। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान बालिका की मौत हो गई। अंतरा अपनी मां सोनाली के साथ नाना भगवती मौर्य के घर आई थी। उन्हें रविवार सुबह ही वापस बड़ोदरा गुजरात जाना था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: MP News: धारमार के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 47 दिन बाद दूसरी घटना