Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Earthquake in MP: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भूकंप के झटके, घर से बाहर निकले लोग

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 04:48 PM (IST)

    गुरुवार को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 3.5 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र जमीन से 10 किमी गहराई ...और पढ़ें

    भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. सिंगरौली जिले में था भूकंप का केंद्र
    2. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई
    3. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी जानकारी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सिंगरौली जिले में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। झटके इतने हत्के थे कि कई लोगों को तो यह महसूस ही नहीं हुए।

    हालांकि कई स्थानों पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

    क्यों आता है भूकंप?

    दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। जानकारी के अनुसार, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है।

    जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इस जगह पर सबसे ज्यादा भूकंप का असर रहता है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अगर ज्यादा होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं।

    भूकंप के दौरान क्या करें?

    • भूकंप के दौरान जितना संभव हो उतना सुरक्षित रहें। इस बात को लेकर सावधान रहे कि भूकंप कितनी तीव्रता के साथ आ सकता है। इसकी पूर्व-चेतावनी देने वाले भूकंप के झटके होते हैं और बाद में बड़ा भूकंप भी आ सकता है।
    • धीरे-धीरे कुछ कदमों तक की हलचल करें, जिससे पास में किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें और भूकंप के झटकों के रुकने पर घर में तब तक रहें जब तक कि आपको यह सुनिश्चित हो जाएं कि बाहर निकलना सुरक्षित है।

    यह भी पढ़ें: अलमारी से गिरने लगा सामान, घूमने लगी लकड़ी की मेज; भूकंप के तेज झटकों से कांपा न्यूजीलैंड

    खबरें और भी