यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मध्य प्रदेश: गलत दिशा में दौड़ रही जीप ट्रक से भिड़ी, आठ की मौत
मध्यप्रदेश के सीधी में दो बड़े वाहनों की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। श्रद्धालुओं से भरा वाहन मैहर मंदिर में मुंडन कार्यक्रम म ...और पढ़ें

HighLights
- सीधी में दो वाहनों की टक्कर में 7 की मौत
- हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल
- मुंडन कार्यक्रम के लिए जा रहे थे लोग
जेएनएन, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के सीधी में मुंडन कार्यक्रम के लिए मैहर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे वाहन की बल्कर से जोरदार भिड़ंत हो गई।
इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। इन घायलों में 9 लोग गंभीप रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं के वाहन में 22 लोग सवार थे। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि पांच लोगों का इलाज सीधी के जिला अस्पताल में चल रहा है। यह घटना बहरी मार्ग के उपनी गांव के समीप हुई थी।