Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2025: उज्जैन में तिरंगे में लिपटे नजर आए बाबा महाकाल, मंदिर में की गई भस्म आरती; देखें वीडियो

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 08:35 AM (GMT+05:30)

    Republic Day 202576वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती की गई। भगवान महाकाल को तिरंगे की माल ...और पढ़ें

    तिरंगे में लिपटे नजर आए बाबा महाकाल (फोटो-एएनआई)
    तिरंगे में लिपटे नजर आए बाबा महाकाल (फोटो-एएनआई)

    HighLights

    1. भगवान महाकाल को तिरंगे की माला अर्पित की गई।
    2. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती की गई।

    एएनआई, उज्जैन। Republic Day 2025: भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश भर में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा। इससे पहले 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती की गई। भगवान महाकाल को तिरंगे की माला अर्पित कर गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया गया।

    रविवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद पंडितों ने भगवान का विशेष श्रृंगार किया, जिसमें तिरंगे रंग की माला, वस्त्र, और कुंडल शामिल थे। मस्तक पर रजत चंद्र और त्रिपुंड के साथ भगवान को भांग, चंदन, और आभूषण अर्पित किए गए।

    भस्म आरती में दिखा देश भक्ति का स्वरूप

    माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी रविवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का तिरंगा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के श्रृंगार में तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल किया गया था।

    साथ ही तिरंगा ध्वज भी बाबा महाकाल को अर्पित किया गया। फिर बाबा महाकाल को भस्म रमाई और मुकुट धारण करवाया गया। बाबा महाकाल के श्रृंगार ने आज देश भक्ति का संदेश दिया गया। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारो भक्तों ने किए।

    खबरें और भी