विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: AAP सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Sat, 26 Aug 2023 03:39 PM (GMT+05:30)

Mahakal राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपनी मंगेतर अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा के साथ बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। वहां उन्होंने श्री ...और पढ़ें

AAP सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पहुंचे उज्जैन (फोटो ANI)
AAP सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पहुंचे उज्जैन (फोटो ANI)

उज्जैन, एजेंसी। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपनी मंगेतर अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा के साथ बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। वहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का पालन कर नंदी हॉल से भगवान की पूजा की। चांदी द्वार पर माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बता दें कि 25 सितंबर 2023 को परिणीति और राघव चड्ढा परिणय बंधन में बंधने वाले हैं।

दोनों ने मंदिर के नंदीहाल में बैठकर भगवान शिव की पूजा की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी यश गुरु ने मंत्रोच्चारण कर पूजा करायी।

सावन, जिसे श्रावण मास भी कहा जाता है इस महीने के दौरान मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करना वर्जित होता है। ऐसे में दोनों ने मंदिर के गर्भगृह के द्वार पर माथा टेका और वहीं से बाबा महाकाल की पूजा की।

सावन का महीना चल रहा है और कई मशहूर हस्तियां बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए यहां आ रही हैं। इसी तरह राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। महाकाल मंदिर के एक गुरु ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि इस दौरान, उन्होंने ब्राह्मणों द्वारा किए गए रुद्र सूक्त और शांति पाठ को सुना।

इस मौके पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा साड़ी पहने दिखाई दी तो वही मंगेतर भी पारंपरिक वेशभूषा कुर्ते पजामे में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे।

आपको मालूम हो कि परिणीति और राघव ने 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में अपने प्रियजनों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाकर सगाई के बंधन में बंधे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।