विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उज्जैन में तेज रफ्तार वैन की ट्रक से जबरदस्त टक्कर, दो लोगों की मौत; 8 घायल

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 08 May 2024 10:10 AM (IST)

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक तेज रफ्तार वैन की ट्रक से हो गई। इस हादसे में दो लोगों की ...और पढ़ें

उज्जैन में एक तेज रफ्तार वैन और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: जागरण)
उज्जैन में एक तेज रफ्तार वैन और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक तेज रफ्तार वैन की ट्रक से टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गए। बता दें कि वैन खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर उन्हेल-नागदा रोड पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को हुआ।

दो लोगों की हुई मौत

उन्हेल पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान सावित्री बाई (35) और पूजा (12) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित वैन में सवार थे। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। तीन अन्य का इलाज उज्जैन जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो अन्य को छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के बैतूल में बड़ा हादसा, मतदानकर्मियों को ला रही बस में लगी भीषण आग; कर्मचारियों ने बाहर कूदकर बचाई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।