Watch: मुंबई में कार की बोनट में छिपकर बैठा था 7 फीट का अजगर, कैसे हुआ रेस्क्यू?
मुंबई के कांदरपाड़ा में एक खड़ी कार के बोनट से 7 फीट लंबा अजगर बरामद किया गया। सांप पकड़ने वाले ...और पढ़ें
HighLights
मुंबई में कार के बोनट से निकला 7 फीट अजगर
कांदरपाड़ा स्थित रिहायशी इलाके में लोगों में हड़कंप
सांप पकड़ने वाले ने अजगर को सुरक्षित जंगल छोड़ा
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के कांदरपाड़ा स्थित बापू बागवे रोड से एक हैरान करने वाला मामल सामने आया है। यहां एल रिहायशी इलाके की बिल्डिंग के कॉम्प्लेक्स में खड़ी कार के बोनट से 7 फीट लंबा अजगर निकला। अजगर को देखते ही वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। अजगर कार की बोनट में कुंडली मारकर बैठा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सांप पकाने वाले को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में लाया गया। जिसके बाद उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर इतना लंबा था कि उसे रेस्क्यू करना काफी मुश्किल था। इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है।
कार की बोनट में छिपा था अजगर
पूरी घटना दहिसर फ्लाईओवर के पास स्थित महेश्वरी बिल्डिंग की है। शनिवार दोपहर को स्थानीय निवासी सन्नी कांबले की बहन की कार बिल्डिंग के कॉम्प्लेक्स में पार्क थी। तभी एक विशालकाय अजगर को कार के आस-पास रेंगते हुए देखा।
लोगों ने देखा कि रेंगते-रेंगते अजगर कार की बोनट में जा छिपा। इसके बा कार के मालिक को फौरन जानकारी दी गई और रेस्क्यू टीम से संपर्क किया गया।
