विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: पालघर के प्राइवेट स्कूल में सात साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिमांड पर भेजा गया आरोपी

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 24 Aug 2024 10:11 PM (IST)

महाराष्ट्र के पालघर में एक सात साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

पालघर के प्राइवेट स्कूल के कैंटीन में बच्ची का यौन उत्पीड़न। प्रतीकात्मक फोटो।
पालघर के प्राइवेट स्कूल के कैंटीन में बच्ची का यौन उत्पीड़न। प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. पालघर के प्राइवेट स्कूल के कैंटीन में बच्ची का यौन उत्पीड़न
  2. उत्तर प्रदेश का रहने वाले है आरोपित किशोर

पीटीआई, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के नायगांव में एक प्राइवेट स्कूल की कैंटीन में काम करने वाले किशोर ने सात वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

हिरासत में लिया गया आरोपी 

नायगांव थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रमेश भामे ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपित किशोर को हिरासत में लेकर उसे रिमांड होम भेज दिया।

पिछले 15 दिन में कई बार किया यौन उत्पीड़न

अधिकारी ने बताया कि इस मामले का तब पता चला जब कक्षा दो में पढ़ने वाली बच्ची ने गुरुवार को स्कूल कैंटीन जाने से इनकार कर दिया। उसने अध्यापिका को बताया कि वहां काम करने वाला एक 'अंकल' उसे परेशान करता है। स्कूल के प्रधानाध्यापक को इसकी सूचना दे दी गई है। बच्ची से पूछताछ में पता चला कि आरोपित ने पिछले 15 दिनों में तीन से चार बार उसका यौन उत्पीड़न किया है। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पोक्सो के तहत मामला दर्ज

भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है। अधिकारी ने बताया कि आरोपित दो महीने पहले उत्तर प्रदेश से कैंटीन में काम करने आया था।

यह भी पढ़ेंः

हाथ में हथकड़ी फिर पानी में कैसे कूदा दुष्कर्म का आरोपी? पुलिस हिरासत में मौत के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल

मोदी सरकार ने एक नई पेंशन स्कीम को दी मंजूरी, 25 साल की नौकरी पर 50% पेंशन, NPS, OPS नहीं अब होगी UPS

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।