Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maharashtra: अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा 'अहमदनगर', मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया एलान

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Wed, 31 May 2023 09:44 PM (IST)

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को सभा में कहा कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अहमदनगर शहर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का आग्र ...और पढ़ें

    सीएम एकनाथ शिंदे ने बुधवार (31 मई) को यह एलान किया।
    सीएम एकनाथ शिंदे ने बुधवार (31 मई) को यह एलान किया।

    पुणे, पीटीआई। देश में शहरों का नाम बदलने की मानों प्रथा-सी चल पड़ी है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र का 'अहमदनगर' जिला अब जल्द ही 'अहिल्यानगर' के नाम से जाना जाएगा। सीएम एकनाथ शिंदे ने बुधवार (31 मई) को यह एलान किया।

    हिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती

    पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर के जन्मस्थान अहमदनगर के चौंडी में अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती से जुड़ी सभा को सीएम शिंदे ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई राज्य मंत्री भी मौजूद थे। आपको बता दें कि मराठा मालवा साम्राज्य की होल्कर रानी, पूरे भारत में मंदिरों और 'धर्मशालाओं' के निर्माण के लिए जानी जाती हैं।

    उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया सीएम शिंदे से आग्रह

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को सभा में कहा कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अहमदनगर शहर का नाम बदलकर 'अहिल्यानगर' करने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा, ''यदि राजमाता अहिल्यादेवी होलकर न होतीं तो काशी न रहती। अगर वह नहीं होती तो हमारे पास भगवान शिव के मंदिर नहीं होते। इसलिए लोग चाहते हैं कि अहमदनगर का नाम अहिल्यानगर रखा जाए। मैं इस बारे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी अनुरोध करने जा रहा हूं।''

    डिप्टी सीएम ने किसे कहा ''हिंदुत्व" सरकार?

    सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम फडणवीस ने भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सत्तारूढ़ गठबंधन को "हिंदुत्व" सरकार कहा। उन्होंने कहा, ''हम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम का जप करने वाले लोग हैं। हमने आपके (शिंदे के) नेतृत्व में संभाजीनगर बनाया है, हमने धाराशिव बनाया है। मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री छत्रपति शिवाजी महाराज के 'मवाला' (सैनिक) हैं और इस तरह नगर (अहमदनगर) का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर दिया जाएगा।'

    खबरें और भी