Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अखिलेश यादव के विधायक ने औरंगजेब की जमकर की तारीफ, अब पड़ गए लेने के देने; FIR दर्ज

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 09:42 AM (GMT+05:30)

    अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की है जिसके बाद महाराष्ट्र में सियासी बवाल हो गया है। अबू आजमी ने औरंगजेब को उत्तम प्रशासक बताया है और कहा है कि औरंगजेब ...और पढ़ें

    महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी (फाइल फोटो)
    महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सपा विधायक ने औरंगजेब की तारीफ की
    2. एकनाथ शिंदे ने की देशद्रोह का मामला दर्ज कराने की मांग
    3. आजमी ने औरंगजेब को बताया उत्तम प्रशासक

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने एक विवादित बयान दिया है, जिसके बाद वो मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। अबू आजमी ने औरंगजेब को एक उत्तम प्रशासक बताया है। अब उनके बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ गया है।

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को मांग की है कि सपा विधायक अबू आजमी पर मुगल सम्राट औरंगजेब की प्रशंसा करने के लिए देशद्रोह का आरोप लगाया है।

    एकनाथ शिंदे के बयान के बाद लोकसभा सांसद नरेश म्हस्के की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास के आरोप में शिंदे के राजनीतिक गढ़ ठाणे में अबू आजमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    क्या कहा था एकनाथ शिंदे ने?

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अबू आजमी के बयान इस बयान के बाद काफी ज्यादा भड़क गए थे। उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज को जिसने 40 दिनों तक बंधक बनाकर मारा, वह उत्तम प्रशासक कैसे हो सकता है? जिसने अपनी मां और बहनों की इज्जत लूटी, वह औरंगजेब अबू आजमी को कैसे प्यारा लग सकता है।

    उन्होंने अबू आजमी पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने की मांग कर कहा कि सपा विधायक को महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए। एकनाथ शिंदे के अलावा शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने अबू आजमी के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है।

    'औरंगजेब क्रूर नहीं था', अखिलेश के विधायक ने की मुगल शासक की प्रशंसा; बीजेपी ने साधा निशाना

    खबरें और भी