Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने छोड़ी पार्टी; BJP में हो सकते हैं शामिल

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 03:32 PM (IST)

    Ashok Chavan Resigns पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व कांग्रेस नेता पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल र ...और पढ़ें

    Ashok Chavan Resigns पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ी।
    Ashok Chavan Resigns पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ी।

    एजेंसी, मुंबई। Ashok Chavan Resigns लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व कांग्रेस नेता पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। सूत्रों की मानें तो चव्हाण अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

    वहीं, चव्हाण ने सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। इसी के बाद से उनके इस्तीफा सौंपने की अटकलें लग गई थीं।

    किस पार्टी में जाएंगे, दो दिन में होगा साफ 

    कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा, ''मैंने विधायक के तौर पर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा स्पीकर को दे दिया है। मैंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैंने अभी फैसला नहीं किया है किस पार्टी में शामिल होना है। मैं दो दिन बाद किसी पार्टी में शामिल होने पर अपना रुख साफ करूंगा।''

    आगे देखिए क्या होता है...

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के कई कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं, खासकर कांग्रेस के कई नेता वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार के कारण हमारे संपर्क में हैं। फडणवीस ने कहा,

    ये नेता अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं, कौन-कौन हमारे संपर्क में हैं जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। 'आगे-आगे देखिए होता है क्या'।

    खबरें और भी