Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, शूटरों को सप्लाई करता था हथियार

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Sun, 20 Oct 2024 07:02 PM (IST)

    Baba Siddique murder case बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में एक और आरोपी की गिरफ्ताी हुई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने शूटरों को हथियार और अन्य मदद ...और पढ़ें

    बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। (File Image)
    बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। (File Image)

    HighLights

    1. शूटरों को हथियार मुहैया कराने का है आरोप।
    2. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हुई।

    जेएनएन, मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को नवी मुंबई से एक स्क्रैप डीलर को गिरफ्तार किया। उस पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक उसने बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

    इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हो गई है। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपित की पहचान भगवत सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है और वर्तमान में नवी मुंबई में रह रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

    उदयपुर से की हथियार की व्यवस्था

    इससे पहले सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा, 'भगवत सिंह और कनौजिया ने उदयपुर जाकर हथियार की व्यवस्था की और फिर इसे एक फरार आरोपित को मुहैया कराया।' वकील ने कहा कि यह जानने के लिए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी होगी कि आरोपियों को हथियार कैसे मिला। पुलिस के अनुसार, भगवत सिंह एक अन्य आरोपित राम कनौजिया से मिला था और एक फरार आरोपित के संपर्क में था।

    (Baba Siddique File Image)

    इससे पहले पुलिस ने पांच आरोपियों- नितिन गौतम सप्रे, संभाजी किसन पारधी, प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे, चेतन दिलीप पारधी और राम कनौजिया को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शूटरों गुरमेल बलजीत सिंह और धर्मराज राजेश कश्यप को भी गिरफ्तार किया है। मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम और हत्या की साजिश में शामिल दो अन्य लोग फरार हैं।

    खबरें और भी

    परिवार का बयान लिया जाना बाकी

    पुलिस ने दो हथियार, पांच मोबाइल फोन, धर्मराज सिंह और गुरमेल सिंह के कपड़े और दो आधार कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस ने मामले में 20-25 लोगों के बयान दर्ज किए हैं और जीशान सिद्दीकी और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं। बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के मुंबई के बांद्रा स्थित कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।