विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा संपन्न, राहुल गांधी बोले- भाजपा में संविधान बदलने की हिम्मत नहीं

Published: Sun, 17 Mar 2024 08:56 PM (IST)

राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन करते हुए कहा कि भाजपा में संविधान बदलने की हिम्मत ...और पढ़ें

भाजपा में संविधान बदलने की हिम्मत नहीं: राहुल गांधी
भाजपा में संविधान बदलने की हिम्मत नहीं: राहुल गांधी

HighLights

  1. भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुआ संपन्न
  2. भाजपा में संविधान बदलने की हिम्मत नहीं है- राहुल गांधी

राज्य ब्यूरो, मुंबई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन करते हुए कहा कि भाजपा में संविधान बदलने की हिम्मत नहीं है। राहुल गांधी रविवार को मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक पदयात्रा करने के बाद उसी तेजपाल हॉल में एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां 28 दिसंबर, 1885 को कांग्रेस की स्थापना हुई थी। इन तीनों स्थानों का अपना ऐतिहासिक महत्व है।

तेजपाल सभागार में हुआ भारत जोड़ो यात्रा का समापन

मणि भवन मुंबई में महात्मा गांधी का आवास था, तो 'अगस्त क्रांति मैदान' भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत के लिए जाना जाता है, और तेजपाल हॉल में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। राहुल गांधी ने दो चरणों में चली अपनी 10,000 किमी. की भारत जोड़ो यात्रा का समापन उसी गोकुलदास तेजपाल सभागार में किया, जहां 139 साल पहले 72 नेताओं ने बैठकर कांग्रेस की स्थापना की थी। यह अगस्त क्रांति मैदान के बिल्कुल बगल में स्थित है।

इस लिए यात्रा में जोड़ा गया न्याय शब्द

रविवार सुबह मणि भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के दर्शन के बाद पैदल ही अगस्त क्रांति मैदान की ओर निकले राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका वाड्रा सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। तेजपाल हाल में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि आदर एवं मोहब्बत भारत के डीएनए में है। हमें दो साल की यात्रा के दौरान पता चला कि जो नफरत दिखाई देती है, वह सिर्फ अन्याय के कारण है। इसलिए हमने अपनी यात्रा के दूसरे चरण में ‘न्याय’ शब्द भी जोड़ा।

भारत ने प्यार से लड़ी आजादी की लड़ाईः राहुल

उन्होंने कहा कि भारत पहला देश है, जिसने अपनी आजादी की लड़ाई भी प्यार से लड़ी। जब मैं दक्षिण अफ्रीका गया, तो वहां नेल्सन मंडेला ने मुझसे कहा कि गांधी जी और भारत ने हमें आजादी की राह दिखाई। यदि आप दूसरों का दर्द नहीं देख सकते, तो कोई आंदोलन खड़ा नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections: 2024 के महासमर का बिगुल बजा, 7 चरणों में होंगे चुनाव; 4 जून को आएंगे नतीजे-पढ़िये पूरा शेड्यूल

हिंदुस्तान हम सबके साथः राहुल गांधी

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और संघ सोचते हैं कि सिर्फ उन्हीं के पास ज्ञान है। आज एक ओर कुछ लोगों के पास देश की सारी संपत्ति है, दूसरी ओर किसानों, युवाओं और मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उनमें (भाजपा और रा.स्व.संघ) देश का संविधान बदलने की हिम्मत नहीं है। हिंदुस्तान हम सबके साथ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।