यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को शाम के समय कार्डिय ...और पढ़ें

HighLights
- बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को हुआ कार्डियक अरेस्ट।
- इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती।
मुंबई, एएनआई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को शाम के समय कार्डियक अरेस्ट हुआ। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने दी जानकारी
वहीं, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन की सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार में अब तक 9 लाख से अधिक दी गईं नौकरियां, UPA ने दिया था केवल 6 लाख को रोजगार: जितेंद्र सिंह
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं शाहनवाज हुसैन
बता दें कि शाहनवाज हुसैन बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और वह बिहार सरकार में उद्योग मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वह तीन बार लोकसभा सांसद और एक बार बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें- BRICS फोरम में संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, जोहान्सबर्ग में होगा आयोजन