Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मैं वापस आऊंगा...देवेंद्र फडणवीस के बयान पर BJP ने दी सफाई, चन्द्रशेखर बावनकुले बोले- उत्साही कार्यकर्ताओं ने पोस्ट किया था वीडियो

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 03:24 PM (IST)

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एक पुरानी वीडियो पर भाजाप प्रदेश अध्यक्ष का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कुछ उत्साही पार्टी क ...और पढ़ें

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पुरानी वीडियो पर चन्द्रशेखर बावनकुले ने दी सफाई। फाइल फोटो।
    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पुरानी वीडियो पर चन्द्रशेखर बावनकुले ने दी सफाई। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. देवेंद्र फडणवीस की पुरानी वीडियो पर चन्द्रशेखर बावनकुले ने दी सफाई
    2. चन्द्रशेखर बावनकुले बोले सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा आगामी विधानसभा चुनाव

    पीटीआई, पालघक। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस बार चर्चा में आने का कारण महाराष्ट्र भाजपा द्वारा एक वीडियो है। महाराष्ट्र भाजपा ने शुक्रवार को फडणवीस का एक पुराना वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने घोषणा की थी कि राज्य का कमान एक बार फिर वह संभालेंगे। इस वीडियो के आने के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई

    वहीं, महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने इस वीडियो को लेकर सफाई दिया है। वीडियो पोस्ट होने के एक दिन के बाद उन्होंने कहा कि इसको उत्साही कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्ट किया गया था। इस वीडियो का कोई गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी महाराष्ट्र चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

    यह भी पढ़ेंः 'पूरा नहीं कर सकते तो नहीं करना चाहिए था वादा', मराठा आरक्षण मुद्दे पर CM शिंदे पर जमकर बरसे शरद पवार

    कुछ उत्साही पार्टी कार्यकर्ताओं ने महाजनादेश यात्रा का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वह राज्य का नेतृत्व करने के लिए वापस आएंगे। इसलिए, इसके बारे में कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए- चन्द्रशेखर बावनकुले

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर क्या बोले बावनकुले

    उन्होंने कहा कि सीएम शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे और महाराष्ट्र विधानसभा का अगला चुनाव उनके ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बावनकुले ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ देवेंद्र फडणवीस ने भी यही बात कही है।

    वीडियो में क्या था?

    महाराष्ट्र भाजपा द्वारा शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पूर्व सीएम का वीडियो जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं एक नए महाराष्ट्र के निर्माण के लिए वापस आऊंगा। हालांकि, इस वीडियो को दो घंटे के बाद डिलीट कर दिया गया।

    यह भी पढ़ेंः  Maharshtra Politics: 'अजित को छोड़ देना चाहिए था भाजपा का मंच', प्रधानमंत्री की शरद पवार को लेकर टिप्पणी पर भड़के संजय राउत

    खबरें और भी