Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    VIDEO: मुंबई एयरपोर्ट के एक ही रनवे पर आ गए दो विमान, Air India और इंडिगो में होने वाली थी टक्कर; बाल-बाल बचे सैंकड़ों यात्री

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 02:38 PM (IST)

    वीडियो में देखा जा सकता है इंडिगो का विमान 5053 हवाई अड्डे के रनवे 27 पर उतरा जबकि एयर इंडिया का विमान AI657 अभी भी उड़ान भर रहा था। यह हादसा दो एयरबस ...और पढ़ें

    मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार शाम को एक भीषण हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
    मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार शाम को एक भीषण हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

    एएनआई, मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार शाम को एक भीषण हादसा होने से बाल-बाल बच गया, जिसमें सैकड़ों विमान यात्रियों की जान पलक झपकते जा सकती थी। इसका एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। हादसे में इंडिगो और एयर इंडिया के विमान रनवे पर एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए।

    वीडियो में देखा जा सकता है, इंडिगो का विमान 5053 हवाई अड्डे के रनवे 27 पर उतरा, जबकि एयर इंडिया का विमान AI657 अभी भी उड़ान भर रहा था। यह हादसा दो एयरबस A320neos के बीच हुआ। एयर इंडिया विमान को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरनी थी।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एयर इंडिया का विमान रनवे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इंडिगो का विमान पीछे से लैंडिंग कर रहा है। हालांकि, जब तक इंडिगो का विमान एयर इंडिया विमान के करीब पहुंचा, तब तक वह उड़ान भर चुका था। वीडियो से समझा जा सकता है कि एक ही रनवे पर एक ही समय में इन दोनों विमानों का इस तरह टेक ऑफ और लैंडिंग करना बेहद खतरनाक और एक बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता था।

    घटना को लेकर एयर इंडिया ने क्या कहा?

    एक ही रनवे पर टेक ऑफ और लैंडिंग की घटना को लेकर एयर इंडिया ने अपना पक्ष रखा है। एयर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि मुंबई से त्रिवेंद्रम जाने वाला AI657 विमान 8 जून को टेक-ऑफ रोल पर था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने एयर इंडिया के विमान को रनवे पर उतरने की अनुमति दे दी और उसके बाद टेक-ऑफ के लिए मंजूरी दे दी।

    खबरें और भी

    एयर इंडिया के विमान ने निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार टेक-ऑफ रोल जारी रखा। एयरलाइनों को दी गई मंजूरी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिकारियों द्वारा जांच शुरू की गई है। वहीं, इस घटना को लेकर डीजीसीए ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एटीसी स्टाफ को निलंबित कर दिया है।