Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पत्थरों से भरी ट्रॉली मिली, चुनिंदा घरों को ही निशाना बनाया', CM फडणवीस बोले- सुनियोजित थी नागपुर हिंसा

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 05:07 PM (IST)

    नागपुर हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक पुलिसकर्मी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से आईसीयू में भर्ती है। महाराष्ट्र क ...और पढ़ें

    नागपुर हिंसा पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान। ( फोटो- पीटीआई )
    नागपुर हिंसा पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान। ( फोटो- पीटीआई )

    HighLights

    1. सीएम ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील।
    2. हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल, डीसीपी भी जख्मी।
    3. कहा- पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा को सुनियोजित हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक सामग्री जलाने की अफवाह फैलाई गई। हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सीएम फडणवीस ने कहा है कि कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

    हिंसा में तीन पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) घायल हुए हैं और एक डीसीपी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। सीएम ने कहा कि औरंगजेब के खिलाफ फिल्म छावा ने गुस्से को बढ़ाया है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

    पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    विधानसभा में सीएम फडणवीस ने कहा कि नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद धार्मिक सामग्री को जलाने की अफवाह फैलाई गई। यह एक सुनियोजित हमला लगता है। किसी को भी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। सीएम ने कहा कि पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    11 थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

    सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीन डीसीपी समेत कुल 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पांच घायल नागरिकों में से तीन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक आईसीयू में है। नागपुर के 11 थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू है। हिंसा मामले में पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

    खबरें और भी

    पत्थरों से भरी ट्रॉली मिली

    सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमें हिंसा वाली जगहों से पत्थरों की एक ट्रॉली मिली है। कुछ खास घरों और संस्थानों को निशाना बनाया गया। एक डीसीपी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जिन लोगों ने कानून-व्यवस्था अपने हाथ में ली है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    विधानसभा में हुआ हंगामा

    फडणवीस ने कहा कि पुलिस को मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल की शिकायत मिली है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। इस बीच विधानसभा में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी विधायकों ने मंगलवार सुबह एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष का आरोप है कि महायुति सरकार के कुछ मंत्रियों के बयान की वजह से महाराष्ट्र में स्थिति बिगड़ रही है। उधर, सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों ने कुछ लोगों पर मुगल सम्राट औरंगजेब का महिमामंडन करने का आरोप लगाया।

    यह भी पढ़ें: 'भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन...', PM मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखी चिट्ठी; भारत आने का दिया न्योता

    यह भी पढ़ें: 'मैं मोदी जी की बात से सहमत हूं'; पीएम के महाकुंभ पर दिए बयान का राहुल गांधी ने किया समर्थन; शिकायत भी की