Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM योगी को फातिमा ने दी थी जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार; वजह आई सामने

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 03 Nov 2024 12:45 PM (IST)

    CM Yogi adityanath death threat सीएम योगी आदित्यानाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगी को धमकी देने वाली ए ...और पढ़ें

    CM Yogi adityanath death threat योगी को धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार।
    CM Yogi adityanath death threat योगी को धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार।

    HighLights

    1. 24 वर्षीय फातिमा खान ने सीएम को दी थी धमकी।
    2. मुंबई एटीएस ने किया गिरफ्तार।

    एजेंसी, मुंबई। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। आईटी में बीएससी करने वाली महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है।

    मानसिक रूप से अस्थिर है महिला

    फातिमा अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। अधिकारी ने बताया कि उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि खान ने ही यह संदेश भेजा था।

    ATS ने लगाया पता

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर महिला का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

    अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अलर्ट पर है क्योंकि आदित्यनाथ 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने महाराष्ट्र आ सकते हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    खबरें और भी

    10 दिन में इस्तीफा देने को कहा

    मुंबई पुलिस को मिले धमकी भरे मैसेज में कहा गया था कि अगर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 10 दिनों में इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। धमकी देने वाली महिला को पुलिस ने पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया है।

    मुंबई पुलिस को आया था मैसेज

    आरोपी ने मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल सेल को शनिवार शाम को एक अज्ञात नंबर से मैसेज किया था। पुलिस ने कहा कि धमकी भरा संदेश किसने भेजा, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

    बाबा सिद्दीकी की तरह मारने की धमकी

    आरोपी ने कहा था कि अगर मेरी बात नहीं मानी तो सीएम को बाबा सिद्दीकी की तरह मार देंगे। एनसीपी (अजित गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की कुछ दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दशहरे के दिन बाबा को बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर मारा गया था।

    CM की बढ़ाई गई सुरक्षा

    इस धमकी की जानकारी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की सुरक्षा टीम को भी दी गई थी, जिसके बाद  सुरक्षा को कड़ी कर दिया गया।

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा को मारने की ली जिम्मेदारी

    बाबा सिद्दीकी की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या की थी, जब चारों और पटाखे फोड़ने की आवाज गूंज रही थी। बाबा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गैंग ने मैसेज में कहा था कि सलमान और दाउद इब्राहिम से जो भी जुड़ा होगा हम उसे नहीं छोड़ेंगे, उसका हिसाब किताब होगा।

    यह भी पढ़ें- 'CM योगी ने इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी की तरह...', मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा मैसेज