विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'विचारधारा एक, लेकिन रणनीति तय नहीं', गोवा में BJP के साथ चुनाव लड़ने पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान

Published: Mon, 07 Sep 2026 06:21 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 06:25 PM (IST)

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोवा विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बीजेपी और शिवसेना की रणनीति पर बयान दिया है।

HighLights

  1. एकनाथ शिंदे ने गोवा चुनाव 2027 रणनीति पर बयान दिया।

  2. बीजेपी-शिवसेना की विचारधारा एक, पर रणनीति तय नहीं।

  3. शिवसेना गोवा में 30 सीटों पर लड़ने की तैयारी में।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गोवा विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान सामने आया है।

एकनाथ शिंदे ने सोमवार को यह स्पष्ट किया है कि गोवा चुनावों के लिए बीजेपी और शिवसेना की रणनीति अभी तय नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों दल एक ही विचारधारा वाले साथी हैं।

एक ही विचारधारा, पर गोवा की रणनीति तय नहीं

शिंदे ने NDA के संदर्भ में बात करते हुए कहा, हम महाराष्ट्र और दिल्ली में एनडीए के साथ मजबूत गठबंधन में हैं। बीजेपी और शिवसेना एक ही विचारधारा वाली दो पार्टियां हैं। गोवा चुनाव के लिए रणनीति क्या होगी, इसका फैसला चुनाव की घोषणा होने के बाद ही लिया जाएगा।

बता दें कि 40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है।

30 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

शिवसेना लंबे समय से गोवा में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। मई 2026 में पार्टी नेता और मंत्री उदय सामंत ने पणजी में एलान किया था कि शिवसेना गोवा की 40 में से लगभग 30 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने को लेकर शिवसेना ने पहले भी संकेत दिया था कि कि महाराष्ट्र में NDA के साथ उसका गठबंधन गोवा में उसकी रणनीति को अपने आप तय नहीं करता है।