Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिता ने कई बार किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, POCSO के तहत मामला दर्ज; आरोपी फरार

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 27 Aug 2024 01:00 PM (IST)

    Thane News महाराष्ट्र के बदलापुर कस्बे में 16 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया और मारपीट की। पुलिस ने आरोप ...और पढ़ें

    पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म (प्रतिकात्मक फोटो)
    पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म (प्रतिकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर से आया फिर एक मामला
    2. 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता ने ही किया कई बार दुष्कर्म
    3. आरोपी पर POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज

    पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे में 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और उसे पीटा। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बदलापुर ईस्ट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी नाबालिग बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था और उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। ताजा घटना 22 अगस्त की है, जिसके बाद नाबालिग डर के कारण घर से भाग गई, लेकिन बाद में वापस आ गई। सोमवार को उसने पुलिस से संपर्क किया और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

    POCSO अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

    अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म), 74 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 75 (यौन उत्पीड़न) तथा 118 (खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    बदलापुर कांड के बाद शहर में फैला आक्रोश 

    बदलापुर शहर में ही बीते दिनों एक निजी स्कूल में सफाईकर्मी द्वारा दो बच्चियों का यौन शोषण करने की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया था। इस घटना को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

    यह भी पढ़ें- 'भारत की खाता है और बाहर की बजाता, ये नहीं चलेगा', जन्माष्टमी पर CM मोहन का भाषण; बोले- राम-कृष्ण की जय कहना होगा

    खबरें और भी