Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinod Kambli: फिर विवादों में पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली, नशे में पत्नी से की मारपीट; FIR दर्ज

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 09:29 AM (GMT+05:30)

    Vinod Kambli News पूर्व क्रिकेटर फिर विवादों में फंस गए हैं। कांबली पर अपनी पत्नी एंड्रिया हेविट के साथ नशे में मारपीट का आरोप लगा है। उनके खिलाफ बांद ...और पढ़ें

    Vinod Kambli News: फिर विवादों में विनोद कांबली
    Vinod Kambli News: फिर विवादों में विनोद कांबली

    मुंबई, एएनआई। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली फिर विवादों में हैं। कांबली पर अपनी पत्नी से गाली-गलौज करने और मारपीट का आरोप लगा है। कांबली के खिलाफ बांद्रा पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

    विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट (Andrea Hewitt) ने कहा कि उनके पति ने शराब के नशे में मारपीट की है। एंड्रिया ने अपनी शिकायत में कहा कि कांबली ने उन्हें गाली दी और मारपीट की। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

    पहले भी विवादों में रहे विनोद कांबली

    बता दें कि इससे पहले भी कांबली विवादों में फंसते रहे हैं। बीते साल फरवरी में कांबली ने अपनी सोसायटी के गेट में कार से टक्कर मार दी थी। विवाद होने पर उन्होंने सोसायटी के लोगों से बहस भी की थी। इसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया था।

    विनोद कांबली का क्रिकेट करियर

    कांबली ने भारत के लिए अपने क्रिकेट करियर के दौरान 17 टेस्ट मैच खेले। टेस्ट मैच में उन्होंने 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में 4 शतक लगाए थे और उनका बेस्ट स्कोर 227 रन था। इसके अलावा कांबली ने 104 वनडे मैच भी खेले हैं। वनडे मैचों में उन्होंने 32.59 की औसत से कुल 2477 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने दो शतक भी लगाए। वनडे क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 106 रन रहा था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:

    आईएआरसी का आकलन 2040 तक भारत समेत एशिया में 59% बढ़ेंगे कैंसर के नए मरीज, संतुलित भारतीय खाना कम करेगा खतरा

    Fact Check: आंध्र के नेल्लोर में हिंदू धार्मिक यात्रा में बाधा पहुंचाने की पुरानी घटना के वीडियो को महाराष्ट्र का बताकर किया जा रहा वायरल