यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ganesh Chaturthi 2023: सावधान मुंबईवासियों! भारी वाहन-निजी बसों पर प्रतिबंध, Traffic Advisory जारी
मुंबई पुलिस द्वारा जारी नोटिस में उत्सव के दौरान यातायात को चालू रखने के लिए डायवर्जन नो-एंट्री पॉइंट और वैकल्पिक मार्गों सहित विस्तृत व्यवस्था का विव ...और पढ़ें

मुंबई, एजेंसी। आज देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है, इसके लिए दस दिनों चलने वाले इस पर्व को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने यातायात व्यवस्था को ठीक रखने के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। मुंबई पुलिस द्वारा जारी की गई एजवाइजरी 19 सितंबर से 29 सितंबर तक लागू रहेगी।

यातायात निर्देश
मुंबई पुलिस द्वारा जारी नोटिस में उत्सव के दौरान यातायात को चालू रखने के लिए डायवर्जन, नो-एंट्री पॉइंट और वैकल्पिक मार्गों सहित विस्तृत व्यवस्था का विवरण साझा किया गया है। पुलिस ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान पूरे मुंबई में कुल 13,726 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दक्षिण मुंबई में सभी प्रकार के भारी वाणिज्यिक वाहनों और निजी बसों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।

जोरदार बिक्री
महाराष्ट्र में गणेश पंडालों या मंडलों में भक्त 'गजानन' के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी अपने घरों को फूलों और रंगोली से सजा रहे हैं, साथ ही अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्तियां भी ला रहे हैं। बाजारों और सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दुकानों में पूजा के समान से लेकर सजावटी सामग्री, लाइटें, लैंप, क्रॉकरी और कपड़ों की जोरदार बिक्री हो रही है।