विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganesh Visarjan 2023: बप्पा की विदाई पर नहीं होगी कोई अनहोनी, मुंबई में तैनात 19 हजार से अधिक पुलिसकर्मी

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 28 Sep 2023 10:25 AM (IST)

मुंबई पुणे सहित कई शहरों में आज बड़ी संख्या में गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है। ...और पढ़ें

गणेश विसर्जन को लेकर मुंबई पुलिस ने शहर में सुरक्षा के खास इंतजाम किए।(फोटो सोर्स: जागरण)
गणेश विसर्जन को लेकर मुंबई पुलिस ने शहर में सुरक्षा के खास इंतजाम किए।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. गणेश विसर्जन को लेकर मुंबई पुलिस ने जारी किए कुछ आदेश
  2. सात हजार सीसीटीवी कैमरे से शहर पर रखी जा रही निगरानी
  3. समुद्र में प्रवेश करने से बचें श्रद्धालु: मुंबई पुलिस

मुंबई, पीटीआई। आज गणपति बप्पा के विदाई का दिन है। गणेश जी की मूर्तियों को आज विसर्जित किया जा रहा है। गणेश विसर्जन को लेकर मुंबई पुलिस ने शहर में सुरक्षा की चौकसी बढ़ा दी है। आज मुंबई में 19 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि  पुणे में मूर्ति विसर्जन जुलूस के लिए 7,000 से अधिक पुलिसकर्मी, अधिकारी और होम गार्ड तैनात हैं। वहीं, शहर में करीब सात हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो पुलिस की मदद करेंगे। 'अनंत चतुर्दशी' के दिन मुंबई, पुणे सहित कई शहरों में श्रद्धालु गणेश जी की मूर्तियों को विसर्जित करते हैं।

विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस ने कस ली कमर

विसर्जन के दौरान बड़ी तादाद में श्रद्धालु समुद्र की तट पर पहुंचते हैं। विसर्जन के दौरान कोई अनहोनी ना हो इसके लिए मुंबई पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने नागरिकों को विसर्जन के दौरान समुद्र में प्रवेश करने से बचने और प्रशिक्षित कर्मियों की मदद लेने को कहा है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भी लोगों से विसर्जन के दौरान अंधेरे या एकांत क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की।  एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि बीएमसी ने 1,337 लाइफगार्ड तैनात किए हैं, जिनमें 69 प्राकृतिक जल निकायों में 1,035 और लगभग 200 कृत्रिम तालाबों में 302 शामिल हैं, और प्राकृतिक जल निकायों में 53 मोटर बोट की व्यवस्था की है।

आज नहीं निकाला जाएगा  ईद-ए-मिलाद जुलूस

बता दें कि आज के दिन  ईद-ए-मिलाद जुलूस भी निकाली जाती है। पुलिस की अपील पर विभिन्न मुस्लिम संगठनों और धार्मिक नेताओं ने अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर गुरुवार के बजाय शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद जुलूस निकालने का फैसला किया है।  

एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में 16,250 कांस्टेबल, 2,866 अधिकारी, 45 सहायक पुलिस आयुक्त, 25 पुलिस उपायुक्त, आठ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

मुंबई में इन स्थानों पर किया जा रहा गणेश विसर्जन

उन्होंने कहा, इसके अलावा, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की 35 प्लाटून, रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और होम गार्ड शहर  महत्वपूर्ण स्थानों पर मौजूद रहेंगे।

मुंबई  के गिरगांव, दादर, जुहू, मार्वे और अक्सा समुद्र तटों सहित 73 स्थानों पर हजारों घरेलू और सार्वजनिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।

10 हजार नागरिक कर्मचारियों की मौजूदगी

अधिकारी ने कहा कि मुंबई में सभी जुलूसों पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भीड़ में शामिल होंगे।  अधिकारी ने यह भी बताया कि विसर्जन जुलूसों की निगरानी के लिए अलग-अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

इसके अलावा, मुंबई में कुल 10,000 नागरिक कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है और गणेश मूर्तियों के विसर्जन की निगरानी के लिए 250 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं, जिनमें प्राकृतिक जल निकायों पर 72 और कृत्रिम तालाबों पर 178 नियंत्रण कक्ष शामिल हैं।

शहर में बनाए गए 242 निरीक्षण टावर

बीएमसी ने विभिन्न समुद्री तटों पर 468 स्टील प्लेट भी लगाई हैं ताकि मूर्तियों को ले जाने वाले वाहन रेत में न फंसें। इसके अलावा समुद्र में विशाल मूर्तियों के विसर्जन के लिए 46 जर्मन राफ्ट की व्यवस्था की जा रही है।  विसर्जन स्थलों पर अग्निशमन वाहनों और प्रशिक्षित जनशक्ति की तैनाती के अलावा, प्राकृतिक जल निकायों और कई स्थानों पर कुल 242 निरीक्षण टावर स्थापित किए गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि विसर्जन स्थलों पर 96 एम्बुलेंस भी खड़ी रहेंगी। जानकारी के मुताबिक,पुणे में 3,865 गणेश मंडल हैं, जबकि शहर के घरों में भगवान गणेश की 6,14,257 मूर्तियां स्थापित की गईं।

यह भी पढ़ें: Ganesh Festival 2023: महाराष्ट्र में छिपे सुंदर नजारों से लेकर मुंबई की 'हसल' तक, बेहद खूबसूरत रहा यह सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।