Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gujarat Goods Train Derail: गुजरात में वलसाड और सूरत स्टेशन के बीच मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल सेवाएं प्रभावित

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 05:28 PM (IST)

    गुजरात में वलसाड और सूरत स्टेशनों के बीच शुक्रवार को एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पश्चिमी ...और पढ़ें

    गुजरात में वलसाड और सूरत स्टेशन के बीच शुक्रवार को मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। (फाइल फोटो)
    गुजरात में वलसाड और सूरत स्टेशन के बीच शुक्रवार को मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सूरत स्टेशन के पास मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा
    2. पश्चिम रेलवे मुख्यालय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कर रहे थे समीक्षा
    3. हादसे के बाद रेलवे जांच कर रही है कि घटना किस कारण हुई

    पीटीआई, मुंबई। गुजरात में वलसाड और सूरत स्टेशन के बीच शुक्रवार को मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे डुंगरी स्टेशन के पास हुई इस घटना के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।

    हादसे के बाद पटरी से डिब्बे को हटाया गया

    मालगाड़ी सूरत की तरफ जा रही थी। मुंबई-अहमदाबाद ट्रंक रूट पर यह दुर्घटना उस समय हुई, जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव यहां पश्चिम रेलवे मुख्यालय में रेलवे सुरक्षा और अन्य मुद्दों की समीक्षा कर रहे थे। घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पटरी से उतरे डिब्बे को ट्रैक से हटवाया। इसके बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इसके साथ ही जांच की जा रही है कि घटना किस कारण हुई है।

    चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

    बता दें कि गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशनों के मध्य पिकौरा गांव के पास डाउन लाइन पर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की आठ बोगियां पलट गईं, इससे बोगी गन्ने के खेत में जा गिरी थी। दुर्घटना में गुरुवार को तीन यात्रियों के मौत की पुष्टि जिला प्रशासन ने की थी।

    वहीं, 30 से अधिक यात्री घायल बताए गए। हालांकि, शुक्रवार की सुबह कीचड़ में गिरी बोगी को हटाने पर उसके नीचे एक और शव बरामद किया गया है। ऐसे में अब मृतकों की संख्या बढ़ कर चार हो चुकी है। रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर समेत अन्य अधिकारी मौके पर राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं।

    खबरें और भी